{"_id":"61c1eba57fbbe967b10bb910","slug":"wbpsc-final-answer-key-2020-west-bengal-public-service-commission-released-final-answer-key-for-assistant-engineer-electrical-and-mechanical-recruitment-examination-know-how-to-download-it-here-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBPSC Final Answer Key 2020: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां देखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
WBPSC Final Answer Key 2020: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां देखें
Tue, 21 Dec 2021 08:30 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:30 PM IST
सार
WBPSC Final Answer Key 2020: आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी से पहले अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी किया था। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। आयोग द्वारा उन सभी आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया गया है।
विज्ञापन
WBPSC Final Answer Key 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। इस उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
कब हुई थी परीक्षा?
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन सभी जरूरी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 28 नवंबर 2021 को किया गया था। परीक्षा को ओएमआर शीट फॉर्मेट में दो घंटों की समय सीमा में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल की कुल 18 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी से पहले अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी किया था। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। आयोग द्वारा उन सभी आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया गया है। उम्मीदवार इस अंतिम कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल भर्ती परीक्षा अंतिम उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर What's New के सेक्शन में जाएं।
3. अब पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
4. आपके सामने अब उत्तर कुंजी एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगी।
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।