{"_id":"621df9522e3ed2445c442636","slug":"wbpsc-2022-notification-wbpsc-released-notification-for-civil-service-executive-exam-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBPSC 2022 Notification: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की, इस महीने में होगी परीक्षा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
WBPSC 2022 Notification: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की, इस महीने में होगी परीक्षा
Tue, 01 Mar 2022 04:15 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 01 Mar 2022 04:15 PM IST
सार
WBPSC 2022 Notification: सिविल सेवा (एक्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा बहुवैकल्पिक रूपमें होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा बहुवैकल्पिक और गैरवैकल्पिक दोनों ही रूप में प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
WBPSC 2022 Notification
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBPSC 2022 Notification: सरकारी क्षेत्र में बड़े पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने (WBPSC) ने सिविल सेवा (एक्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे और इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
WBPSC 2022 Notification: मई में होगी परीक्षा
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा (एक्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मई, 2022 में संभावित है। हालांकि, परिस्थियों के अनुसार तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
WBPSC 2022 Notification: परीक्षा का पैटर्न
सिविल सेवा (एक्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा बहुवैकल्पिक रूप में होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा बहुवैकल्पिक और गैरवैकल्पिक दोनों ही रूप में प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
WBPSC 2022 Notification: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग सिविल सेवा (एक्जीक्यूटिव) भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तारीखें
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 3 मार्च, 2022
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 24 मार्च, 2022
3. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 24 मार्च, 2022
4. ऑफलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 25 मार्च, 2022
5. आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख- 1 अप्रैल से 7 अप्रैल, 2022
WBPSC 2022 Notification: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
सिविल सेवा (एक्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को बंगाली लिखना और पढ़ना आना चाहिए। नेपाली भाषा जानने वालों को इससे छूट दी गई है। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 36 वर्ष होनी चाहिए।