फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Vacancy 1,365 posts of IAS and 703 of IPS are vacant, Union Minister gave information in Rajya Sabha

Vacancy: आईएएस के 1,365 और आईपीएस के 703 पद खाली, केंद्रीय मंत्री ने राज्य सभा में दी जानकारी

Thu, 03 Aug 2023 05:28 PM IST
श्वेता महतो जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 03 Aug 2023 05:28 PM IST
सार

मंत्री ने बताया कि आईएएस और आईपीएस प्रमोशन कोटा में खाली पदों को भरने के लिए संघ लोक सेवा आयोग, राज्य सरकारों के साथ चयन समिति की बैठकें आयोजित की जाती हैं। 

विज्ञापन
Vacancy 1,365 posts of IAS and 703 of IPS are vacant, Union Minister gave information in Rajya Sabha
जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : राज्यसभा

विस्तार

राज्य सभा में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में 1,365 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में कुल 703 पदों के खाली हैं। इसके अलावा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में 1042 और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में 301 पद खाली हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, 'खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। खाली पदों को भरने के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है।' उन्होंने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग हर साल आईएएस, आईपीएस, आईएएफ और आईआरएस में सीधी भर्ती के आधार पर खाली पदों को भरने के लिए सिविल सेवा परीक्षा (CSE) आयोजित करता है।  

विज्ञापन


मंत्री ने कहा, आईएएस और आईपीएस प्रमोशन कोटा में खाली पदों को भरने के लिए संघ लोक सेवा आयोग, राज्य सरकारों के साथ चयन समिति की बैठकें आयोजित की जाती हैं। सरकार ने सीएसई-2022 तक सीएसई के माध्यम से आईएएस अधिकारियों की वार्षिक भर्ती को 180 तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसई-2020 के बाद आईपीएस की भर्ती बढ़ाकर 200 कर दी गई है। वहीं 2022 में आईएफएस की भर्ती बढ़ाकर 150 और आईआरएस की भर्ती बढ़ाकर 301 की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed