फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›    Uttar Pradesh Public Service Commission released the result of Staff Nurse/Sister Grade-2 exam 2021, know how to check it here, sarkari result

UPPSC Staff Nurse Result 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम जारी किए, यहां चेक करें

Tue, 04 Jan 2022 09:12 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 09:12 PM IST
सार

UPPSC Staff Nurse Result 2021: जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस परिणाम को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
 Uttar Pradesh Public Service Commission released the result of Staff Nurse/Sister Grade-2 exam 2021, know how to check it here, sarkari result
UPPSC Staff Nurse Result 2021: - फोटो : Social media

विस्तार

UPPSC Staff Nurse Result 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2021 के परिणामों को जारी कर दिया है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर इस परिणाम को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse Result 2021: दस्तावेजों का होगा सत्यापन
आयोग द्वारा अब चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए तारीखों का एलान जल्द ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों की कटऑफ सूची भी जारी की जाएगी। 

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2021: 3012 पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा स्टाफ नर्स ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2021  के माध्यम से कुल 3012 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 2671 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए और 341 सीटें पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार इस परीक्षा में कुल 83,564 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। भर्ती के लिए 80 अंकों की लिखित परीक्षा हुई थी। वहीं, 20 अंक अनुभव के आधार पर निर्धारित किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse Result 2021: कैसे चेक करें अपना परिणाम

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे LIST OF PROVISIONALLY SELECTED CANDIDATES IN ADVT.NO. A-4/E-1/2021 STAFF NURSE / SISTER GRADE 2 (MALE/FEMALE) EXAM 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब परिणाम एक पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

4. इसमें ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।

5. आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

परिणाम को डायरेक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed