फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UTET 2024 Admit Card released, Teacher Eligibility Test will be conducted on 24th Oct

UTET 2024 Admit Card: यूटीईटी के प्रवेश पत्र जारी, 24 अक्तूबर को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन

Tue, 08 Oct 2024 12:29 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 08 Oct 2024 12:29 PM IST
सार

UTET 2024 Admit Card: यूटीईटी के प्रवेश पत्र जारी, 24 अक्तूबर को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन

विज्ञापन
UTET 2024 Admit Card released, Teacher Eligibility Test will be conducted on 24th Oct
UTET 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

UTET 2024 Admit Card: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र4 जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी https://ukutet.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपना प्रवेशपत्र अपनी लॉगिन अथवा नाम एवं जन्मतिथि अंकित कर डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

UTET-I सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जबकि UTET-II उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं जिन उम्मीदवारों ने शुल्क भुगतान सहित अपनी आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, वो आधिकारिक  वेबसाइट www.ukutet.com और www.ubse.uk.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा समय

उत्तराखंड टीईटी का आयोजन 24 अक्तूबर को किया जाना है। यूटीईटी का पहला पेपर सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरा पेपर 2 बजे से 4.30 बजे तक होगा। यूटीईटी का पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक शिक्षण के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए है। वहीं दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 वीं तक के शिक्षण पात्रता के लिए। कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पहले और दूसरे दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र न हो डाउनलोड तो करें ये

यदि किसी अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहा है तो वह 22 व 23 अक्टूबर को कार्यालय समय में अपने द्वारा परीक्षा के लिए चयनित पहले परीक्षा शहर में बने नोडल परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन की फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन पत्र में अपलोड किए गए फोटो के समान) व फोटो पहचान पत्र की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। परीक्षा शहरवार नोडल परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद् की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फोटो पहचान पत्र वही लाएं जो आवेदन पत्र में डाला गया है।

 

क्वालिफाइंग नंबर
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 60 प्रतिशत
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति- 40 प्रतिशत
अन्य पिछड़ा वर्ग- 50 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed