UPTET 2021: UPTET के आयोजन में देरी अभ्यर्थियों को पड़ सकती है भारी, जानें परीक्षा की नई तारिखों को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट
पेपर लीक की वजह से UPTET का आयोजन रद्द होने के बाद अभ्यर्थी इसे जल्द पुनःआयोजित करने की मांग कर रहे हैं। UPTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इसका आयोजन रद्द होने के बाद अभ्यर्थी काफी निराश हैं। इसका आयोजन 28 नवंबर को किया जाना था लेकिन पेपर लीक हो जाने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। साल में एक बार आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा पहले ही अपने समय से पीछे चल रही है और अब इसका आयोजन रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UPTET Mock Test- Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।
आयोजन में देरी अभ्यर्थियों को पड़ सकती है भारी :
UPTET के आयोजन में अब देरी अभ्यर्थियों को काफी भारी पड़ सकती है। दरअसल राज्य में 50 हजार से भी अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने वाली है और इस भर्ती में इस साल UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भी हिस्सा लेने की अनुमति मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। UPTET के आयोजन में देरी से अभ्यर्थियों के हाथ से यह मौका जा सकता है। हालांकि, यह संभव है कि UPTET 2021 के रद्द होने के बाद राज्य में शिक्षकों की बहाली में भी थोड़ा विलंब हो। अभ्यर्थियों को इस संबंध में पूरी जानकारी अब शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिलेगी।
अब कब होगा UPTET का आयोजन :
पेपर लीक की वजह से 28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET के रद्द होने के बाद अभ्यर्थी अब जल्द से जल्द इस परीक्षा के पुनःआयोजन की मांग कर रहे हैं। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEB इस परीक्षा को एक महीने के भीतर फिर से आयोजित करेगी और परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप CTET, UPTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।