फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET Exam 2021: How many lakh candidates have applied in UPTET this time, know what is the number of candidates applying in primary and upper primary level examination-safalta

UPTET Exam 2021: इस बार UPTET में कितने लाख उम्मीदवारों ने किया है आवेदन, जानिए क्या है प्राइमरी और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या

Tue, 02 Nov 2021 05:18 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 02 Nov 2021 05:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले प्रतियोगी  छात्रों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।  
 

विज्ञापन
UPTET Exam 2021: How many lakh candidates have applied in UPTET this time, know what is the number of candidates applying in primary and upper primary level examination-safalta
यूपीटीईटी - फोटो : Social media

विस्तार

पिछले वर्षों की तरह इस साल भी उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को इस बार 13,52,086 अभ्यर्थियों के आवेदन मिले हैं जिनमें 8 लाख 10 हजार 201 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने प्राइमरी व उच्च प्राइमरी दोनों स्तर की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। यानि इस बार यूपीटीईटी में कुल 21 लाख  उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह पात्रता परीक्षा 28 नवंबर 2021 को दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी। इस एलिजिबिल्टी टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र से जुड़ी किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम रेगुलैरिटी अथॉरिटी ऑफ उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही इन दिनों सफलता डॉट कॉम के जरिए यूपीटीईटी के स्टूडेंट्स के लिए सफलता की एक्सपर्ट फैकल्टी टीम द्वारा फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। इस निशुल्क क्लास से जुडने के लिए स्टूडेंट्स को केवल  FREE UPTET Courses & E-Books- JOIN NOW इस लिंक पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन

कब तक आ सकते हैं एडमिट कार्ड 

यूपी टेट में आवेदन करने वाले प्रतियोगी स्टूडेंट्स का प्रवेश पत्र 18 से 20 नवंबर तक जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। चुकी इस एलिजिबिल्टी टेस्ट के लिए 28 नवंबर की डेट तय है ऐसे में आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

 कितनी है यूपी में जूनियर व प्राइमरी विद्यालयों की संख्या 

 अगर आप उत्तर प्रदेश में जूनियर और प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं तो ऐसे में स्टूडेंट्स को बता दें कि 14 अप्रैल, 2021 को एक इंग्लिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,प्रदेश में जूनियर और प्राइमरी विद्यालयों की संख्या का आंकड़ा लगभग 1 लाख 59 हजार बताया गया है। इसलिए टीईटी में सफल होने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही इन संस्थानों में शिक्षण कार्य करने का मौका मिल सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 UP-TET की करें घर बैठे फ्री में पक्की तैयारी 

 अगर आप भी यूपी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली टीईटी की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी कैंडिडेट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed