UPSSSC X-Ray Technician Recruitment 2023: एक्स-रे टेक्नीशियन बनने का मौका, शुरू होने जा रही भर्ती
UPSSSC X-Ray Technician 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विस्तार
UPSSSC X-Ray Technician 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य यूपीएसएसएससी में एक्स-रे तकनीशियनों के लिए कुल 382 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए आवेदक की आयु सीमा 01 जुलाई 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदकों को आवेदन के लिए 25 रुपये का शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही करना होगा।
UPSSSC X-Ray Technician भर्ती शेड्यूल
-
08 जून 2023 अधिसूचना जारी
-
15 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की शुरुआत
-
05 जुलाई 2023 ऑनलाइन आवेदन,शुल्क जमा, और आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख
-
07 जुलाई 2023 शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन करने की आखिरी तारीख