UPSSSC Recruitment 2022: UPSSSC द्वारा कई भर्तियों का किया जाता है आयोजन, चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद इन पदों पर भर्ती निकाल सकती है आयोग
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में कई भर्तियों का आयोजन किया जाता है। आयोग इस वक्त लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा ITI इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में कई भर्तियों का आयोजन किया जाता है और यह राज्य की एक प्रमुख भर्ती संस्था है। UPSSSC द्वारा राज्य में इस वक्त लेखपाल के 8085, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 और ITI इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। UPSSSC द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना आवश्यक है और लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा ITI इंस्ट्रक्टर के पदों पर हो रही भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही आवेदन की अनुमति दी गई है। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप FREE UPSSSC General Knowledge EBook- Download Now पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
UPSSSC द्वारा किन भर्तियों का किया जाता है आयोजन :
UPSSSC राज्य के कई विभागों में निकलने वाली ग्रुप C की भर्तियों का आयोजन करती है। आयोग द्वारा राज्य में लेखपाल, वनरक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक, सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक, ITI इंस्ट्रक्टर, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक और विभिन्न विभागों में क्लर्क जैसे पदों पर भर्ती आयोजित की जाती है। साथ ही आयोग द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार तथा नगर निकाय जैसे विभागों में भी भर्ती की जाती है।
चुनाव बाद इन भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर सकती है आयोग :
UPSSSC द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक मार्च तक 5 विभागों के हजारों पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जानी थी। इनमें से स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों और लेखपाल के 8085 पदों के लिए तो आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन, अभी भी गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है और यह 10 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। इसलिए इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग 10 मार्च 2022 के बाद नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।