फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Recruitment 2021 UP Sarkari Naukri Female Health Worker Bharti Apply Online on upsssc.gov.in

UPSSSC Recruitment 2021: यूपीएसएसएससी में 9,212 पदों पर निकली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती, ऐसे करें पंजीकरण

Thu, 16 Dec 2021 08:24 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 16 Dec 2021 08:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पदों पर भर्तियां निकली हैं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 में योग्यता प्राप्त कर चुकीं उम्मीदवार 5 जनवरी,2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। इस आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर करें आवेदन।

विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2021 UP Sarkari Naukri Female Health Worker Bharti Apply Online on upsssc.gov.in
हेल्थ वर्कर भर्ती 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में 9 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ताओं के पास 5 जनवरी, 2022 तक का समय है। वेबसाइट में पात्रता मानदंड समेत अन्य जानकारी अभ्यर्थियों को उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन

जिन अभ्यर्थी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 में योग्यता प्राप्त की है, वह इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों 12 जनवरी, 2022 तक अपने आवेदन पत्रों में किसी प्रकार के सुधार करने का अवसर मिल रहा है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो रही है। उम्मीदवारों को अधिसूचना में सभी प्रकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया है। अधिसूचना को यहां पर पढ़ें। 

विज्ञापन

दो घंटे की होगी परीक्षा

आवेदन प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ कर शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन जमा कराएं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के विभिन्न पदों पर गैर आरक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एसटी) और अनुसूचित जनजाति (एससी) वर्ग में भर्तियां निकली हैं।  परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर को पूरा करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी पात्रता ?

  • 1 जुलाई, 2021 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच अभ्यर्थियों की उम्र होनी चाहिए।
  • 10वीं, 12वीं पास होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को सहायक नर्स (एएनएम) और मिडवाइफ प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के एक वर्ष छह महीने या दो वर्ष पूरा होना जरूरी है।

कितना होगा शुल्क ?

आवेदन करने के लिए प्रत्येक श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क देना होगा।

यूपीएसएसएससी भर्ती 2021 स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण का लिंक खुल जाएगा।
  • यहां पर मौजूद भर्ती से जुड़ी जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें।
  • अब भर्ती के लिए पंजीकरण करें।
  • अभ्यर्थी अपने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉग इन करते हुए
  • अब अपनी जानकारियों को भरें।
  • फॉर्म जमा करने के बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म जमा होने के बाद आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed