UPSSSC ने जारी किया नोटिस, ये गलती की तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 28 अगस्त, 2019 को आधिकारिक आधिसूचना के तहत एक नोटिस जारी की है। बता दें कि अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा, 2019 के लिए कुल 672 पदों पर लिखित परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसकी लिखित परीक्षा सितंबर से अक्टूबर माह तक आयोजित की जाएंगी।
आयोग के विज्ञापन सं0 - 01 परीक्षा 2019 द्वारा सम्मिलित विज्ञप्ति अवर अधीनस्थ सेवा (सामान चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 के अंतर्गत फोटो संबंधी आपत्तियों वाले आवेदकों की सूची देखने तथा आपत्ति के क्रम में फोटो रि-अपलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
यह प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा आयोग द्वारा दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। लिखित परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर, 2019 से 01 अक्टूबर, 2019 तक दो पालियों में होंगी। यह इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 से 5:00 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
UPSSSC फोटो रि-अपलोड प्रक्रिया -
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर दिए गए विज्ञापन सं0 - 01 परीक्षा 2019 वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब विज्ञापन सं0 - 01 परीक्षा 2019, 30/01/2019 वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : उम्मीवारों की लिस्ट सामने होगी, जिस पर उम्मीदवारों के पंजीकरण संख्या लिखी होगी।
चरण 5 : पंजीकरण संख्या पर क्लिक करें।
चरण 6 : अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें। उम्मीदवारों के सामने रि-अपलोड का ऑप्शन आ जाएगा।
चरण 7 : अभ्यर्थी इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करें। एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
फोटो संबंधी आपत्तियों व फोटो रि-अपलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : UPSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा के लिए सिलेबस, यहां है डायरेक्ट लिंक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।