फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC recruitment for 22,794 posts-safalta

UPSSSC 2021: यूपी के पांच विभागों में 22,794 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

Sat, 27 Nov 2021 12:14 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 27 Nov 2021 12:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के अलावा पांच विभागों में करीब 22,794 पदों के लिए UPSSSC जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती में PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।
 

विज्ञापन
UPSSSC recruitment for 22,794 posts-safalta
UPSSSC PET 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश में जल्द ही बड़ा मौका मिलने वाला है। राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 5 विभागों के 22,794 पदों पर मार्च 2022 से पहले भर्ती करने वाली है। UPSSSC ने मार्च 2022 से पहले राजस्व लेखपाल के 7882 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ , एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने का ऐलान किया है। हालांकि, इन भर्तियों में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को आयोजित हुई PET में शामिल हुए हैं। अगर आप भी राज्य मेंPET के बाद लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इन 5 विभागों की पिछली भर्तियों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्व लेखपाल के 7882 पदों पर आवेदन करने के लिए इंटर पास और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के9212 पदों पर आवेदन करने के लिए इंटर पास होने के साथ ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक या समकक्ष डिग्री, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक के 2000 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास होने के साथ पद की जरूरत के हिसाब से डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है।

विज्ञापन

जनवरी से शुरू हो सकता है परीक्षा का दौर :

UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक 5 विभागों के 22,794 पदों पर होने वाली इस भर्ती में से कुछ पदों के लिए परीक्षा नवंबर महीने में होनी थी। हालांकि, अभी तक इसके लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी होने के बाद इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22,794 पदों पर होने वाली इन भर्तियों के लिए परीक्षा अब जनवरी में शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed