UPSSSC PET2021: पहली बार हो रहे PET में इतना हो सकता है कटऑफ स्कोर, इसे पार करने के लिए काम आ सकते हैं ये टिप्स
UPSSSC द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे PET का आयोजन 20 अगस्त को होना है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रहे प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आयोजन में अब 30 दिनों से भी कम का समय बचा है। गौरतलब है राज्य में पहली बार PET का आयोजन उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा 20 अगस्त को किया जाना है। UPSSSC द्वारा आयोजित किए जा रहे PET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य में ग्रुप C की उन नौकरियों में बैठने का मौका मिलेगा जिनका आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है। पीईटी के महत्व को देखते हुए अभ्यर्थी आने वाली परीक्षा और इसके कटऑफ स्कोर को लेकर तनाव में हैं। ऐसे में हम अभ्यर्थियों की सहायता के लिए PET का अनुमानित कटऑफ संबंधित पूरी जानकारी और इसे पार करने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स भी बताएंगे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में इसकी पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
क्या रह सकता है कट-ऑफ :
UPSSSC द्वारा आयोजित किए जा रहे PET के लिए 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि यह एक पात्रता परीक्षा है इसलिए इसमें कितने अभ्यर्थियों का चयन होगा इसका खुलासा नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश में भविष्य में निकलने वाली विभिन्न भर्तियों तथा PET के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा में कट-ऑफ स्कोर 67 से 75 अंक के बीच रह सकता है।
कम समय में बेहतर तैयारी के लिए ये टिप्स अपनाएं :
इस परीक्षा के आयोजन में अब 1 महीने से भी कम का समय बचा है इसलिए अगले 1 महीने तक आपको कैसे पढ़ाई करनी है तुरंत इसके लिए एक रूटीन बना लें। इस रूटीन में आप अपने कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें। साथ ही आपको हर सेक्शन पर ध्यान देना चाहिए ताकि आप बेहतर स्कोर कर सकें। अब समय कम बचा है इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। ऐसा करने से आपको बहुत तरह के लाभ होंगे। आप इस परीक्षा के लिए मन लगा कर पढ़ाई करें। लेकिन स्ट्रेस बिल्कुल ना लें। क्योंकि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने पर आप प्रतियोगिता में हमेशा एक कदम आगे रहेंगे।
कैसे करें बेहतर तैयारी :
अगर आप भी UPSSSC PET में या अन्य किसी भी तरह के प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, UP SI, SBI क्लर्क, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप सफलता ऐप के जरिये भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और फ्री ई-बुक्स, मॉक टेस्ट तथा एक्सपर्ट गाइडेंस जैसे कई सुविधाओं का फ्री में लाभ उठा सकते हैं।