UPSSSC PET 2021: परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले आयोग ने किया एक और नया ऐलान, जानिए क्या है पूरी बात
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने पीईटी के परिणाम घोषित करने से पहले एग्जाम की आंसर जारी करने की भी घोषणा कर दी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर माह के पहले सप्ताह के अंत तक आंसर की जारी की जा सकती है।
विस्तार
अगर आप भी हाल में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे तो आज हम आपके एक इस एग्जाम से जुड़ी एक खास जानकारी लेकर आएं है जो पीईटी परीक्षार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आपको बता दें कि यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने पीईटी के परिणाम घोषित करने से पहले एग्जाम की आंसर जारी करने की भी घोषणा कर दी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर माह के पहले सप्ताह के अंत तक आंसर की जारी की जा सकती है। बता दें कि इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने 24 अगस्त 2021 को आयोजित परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र पहले ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी भी जल्द ही होने वाली किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिवीजन करना है या अपनी तैयारी पक्की ककरना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही Free UP Lekhpal Village Development E-Book को अभी डाउनलाड करे ।
UPSSSC PET 2021: इस परीक्षा में क्या होगा कट ऑफ और कितने प्रश्न सही करने होंगे
कब और कितने परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह पात्रता परीक्षा हाल ही में ऑफलाइन मोड के जरिए दो पालियों में आयोजित की गई थी। जिसमें यूपी के 75 जिलों में करीबन 20 लाख उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे।
इसके लिए आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा पैटर्न के अनुसार विभिन्न विषयों से कुल 100 अंकों के लिए प्रश्न पूछे गए थे और जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को 1 अंक दिया जाना था जबकि वहीं गलत आन्सर देने पर एक चौथाई अंक काटने का भी प्रावधान रखा गया था। इस एग्जाम के लिए कुल 2 घंटे की समयसीमा निर्धारित थी।
करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।