{"_id":"6af758796a722d6d250e2228","slug":"construction-work-continues-despite-grap-3-restrictions-trash-is-being-burned-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142347-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैप-3 की पाबंदियों के बावजूद निर्माण कार्य जारी, जल रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैप-3 की पाबंदियों के बावजूद निर्माण कार्य जारी, जल रहा कूड़ा
विज्ञापन
13jjrp01- शहर में किया जा रहा पानी का छिड़काव। स्रोत : प्रचार विभाग
झज्जर। ग्रैप-3 की पाबंदियों के बावजूद झज्जर शहर में निर्माण कार्य और खुले में कूड़ा जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पुराना बर्फखाना रोड, पुरानी तहसील रोड, बेरी रोड और रेवाड़ी रोड सहित कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। निर्माण सामग्री से उड़ती धूल वायु प्रदूषण बढ़ा रही है।
इसके अलावा दुकानदारों की ओर से जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ रोड पर गांव कबलाना के पास सड़क किनारे उगी झाड़ियों में भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी।
इससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर में खुले में कूड़ा जलाने और निर्माण कार्यों पर प्रभावी रोक नहीं लगने से प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
एंटी स्मॉग गन और टैंकरों से छिड़काव का दावा
प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और धूल प्रभावित क्षेत्रों में एंटी स्मॉग गन व पानी के टैंकरों से छिड़काव कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़कों की धूल को नियंत्रित करना और हवा में उड़ने वाले धूल के कणों को कम करना है। हालांकि दूसरी ओर निर्माण स्थलों से उड़ती धूल और कूड़ा जलाने की घटनाएं इन प्रयासों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही हैं।
डीसी ने दिए सख्ती से पालना कराने के निर्देश
डीसी वर्षा खांगवाल ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को ग्रैप-3 के प्रावधानों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केवल निर्देश जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित निगरानी और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी जरूरी है। उन्होेंने बताया कि नगर परिषद झज्जर, बहादुरगढ़ और नगर पालिका बेरी के माध्यम से सफाई और पानी के छिड़काव की गतिविधियां तेज की जा रही हैं। रात्रि के समय पेट्रोलिंग टीमें भी प्रदूषण नियंत्रण संबंधी गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं।
वर्जन
वायु प्रदूषण पर नियंत्रण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित करें। आमजन खुले में कूड़ा न जलाएं, धूल फैलाने वाली अनावश्यक गतिविधियों से बचें और आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
— वर्षा खांगवाल, डीसी