फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET Lekhpal 2021: Notification can be issued till this date for Lekhpal recruitment, know the complete process-safalta

UPSSSC PET Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती के लिए इस तारीख तक जारी किया जा सकता है नोटिफिकेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

Thu, 05 Aug 2021 12:23 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 05 Aug 2021 12:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में नवंबर माह में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
UPSSSC PET Lekhpal 2021: Notification can be issued till this date for Lekhpal recruitment, know the complete process-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है की UPSSSC द्वारा लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर माह में परीक्षा करवाए जाने  का ऐलान किया गया है। UPSSSC  की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों के मन में बार बार यह सवाल उठ रहा है कि लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लेखपाल भर्ती से जुड़े ऐसे ही सभी सवालों का जवाब इस लेख में दिया गया है। साथ ही अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इन कोर्सेस को खास आपकी सहायता के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में बिल्कुल फ्री में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया : 

लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए UPSSSC सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। गौरतलब है कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना अनिवार्य है और राज्य में 20 अगस्त को PET का आयोजन होना है। UPSSSC , PET का रिजल्ट जारी करने के बाद ही लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए UPSSSC सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

विज्ञापन

यहाँ से कर सकते हैं आवेदन :

लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए सभी प्रक्रियाओं का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है। इसलिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद UPSSSC की ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे। लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

PET में शामिल होना है जरूरी :

उत्तरप्रदेश में UPSSSC की ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। राज्य में इस बार लेखपाल भर्ती का भी आयोजन UPSSSC द्वारा ही किया जाना है, इसलिए जो अभ्यर्थी PET में शामिल होंगे सिर्फ वही अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप UPSSSC PET, SSC GD, यूपी SI समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, मॉक टेस्ट जैसे अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed