फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET Gk Questions 2021: Do you know when and where did the first underground train run in India, know the answers to the questions asked in competitive exams-safalta

UPSSSC PET Gk Questions 2021: क्या आपको पता है भारत में सबसे पहली अंडरग्राउंड ट्रेन कब और कहां चली थी, जानिए प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब

Sat, 07 Aug 2021 12:00 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 07 Aug 2021 12:00 PM IST
सार

भूमिगत रेलवे/मेट्रो रेलवे की शुरुआत भारत में 1984–85 से कोलकाता में हुई. भारत में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन ‘विवेक एक्सप्रेस’ है। 

विज्ञापन
UPSSSC PET Gk Questions 2021: Do you know when and where did the first underground train run in India, know the answers to the questions asked in competitive exams-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने कई बार ट्रेन में सफर किया होगा। यात्रियों को देश के एक छोर से दूसरे छोर तक ले जाने की बात हो या फिर बड़े पैमाने पर माल ढुलाई। भारतीय रेलवे का योगदान हमेशा रहा है। भारत में रेलवे ट्रांसपोर्ट सिस्टम की रीढ़ रही है और ये सबसे ज्यादा रोजदार देने वाली इकाई के रूप में भी मशहूर है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी ट्रेन के बारे में बता रहे हैं जो भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। अगर आप प्रतियोगी छात्र हैं और हाल ही में आपको किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना है तो आप पक्की तैयारी के लिए सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब और कहां चली थी भारत में सबसे पहली अंडरग्राउंड ट्रेन 

भूमिगत रेलवे/मेट्रो रेलवे की शुरुआत भारत में 1984–85 से कोलकाता में हुई. भारत में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन ‘विवेक एक्सप्रेस’ है। विवेक एक्सप्रेस भारत के उत्तरीपूर्व राज्य असम और दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु को आपस में जोड़ती है।

विज्ञापन

यह ट्रेन 4 हजार 273 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस सफर को तय करने में इसे औसतन 80 घंटे व 15 मिनट का समय लगता है। पूरी यात्रा के दौरान यह ट्रेन कुल 57 स्टेशनों पर ठहरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन के नाम भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने और सबसे ज्यादा समय तक सफर करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। विवेक एक्सप्रेस को स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शुरू किया गया था। इसे 2011-2012 के रेलवे बजट में पास किया गया था।

इन 7 राज्यों से होकर गुजरती है विवेक एक्सप्रेस -

  • केरल
  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश
  • ओडिशा
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • असम

इन रोचक प्रश्नों के बारे में जानें 

1- आंध्र प्रदेश में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा कौन-कौन सी हैं?
जवाब- तेलुगू और उर्दू.
2- एलीफंट फॉल्स किस राज्य में स्थित हैं?
जवाब- मेघालय (अंग्रेजों ने इस झरने का नाम एलिफेंट फॉल दिया, क्योंकि यहां का एक चट्टान हाथी से काफी मिलता-जुलता था).
3- किस राज्य की मुख्य भाषा खासी है?
जवाब- मेघालय.
4- कामख्या मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है?
जवाब- असम में (राजधानी दिसपुर के पास गुवाहाटी से 08 किलोमीटर दूर है. यह मंदिर देवी सटी का मंदिर है, जो पहाड़ी पर बना है).

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed