फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2025: Exam Dates Announced for September 6 and 7; Check Syllabus and Pattern Here

UPSSSC PET 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए तारीख घोषित, छह और सात सितंबर को होगा एग्जाम; जानें सिलेबस

Tue, 15 Jul 2025 08:00 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 15 Jul 2025 08:00 AM IST
सार

UPSSSC PET 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यूपी पीईटी स्कोर तीन वर्षों तक वैध रहेगा। 

विज्ञापन
UPSSSC PET 2025: Exam Dates Announced for September 6 and 7; Check Syllabus and Pattern Here
UPSSSC PET 2025 Exam Date - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSSSC PET 2025 Exam Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पीईटी 2025 की परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। इस बार 25.32 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। सरकार ने इस बार सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता दी है। यह फैसला अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

6 और 7 सितंबर को दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।

अब 3 साल तक वैध रहेगा PET स्कोर

अब पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का स्कोर 3 वर्षों तक मान्य रहेगा। यानी एक बार पीईटी परीक्षा पास करने पर अभ्यर्थी आगामी तीन साल तक ग्रुप-सी स्तर की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आवेदन के पात्र होंगे। पहले यह वैधता केवल एक साल के लिए होती थी।

PET 2025 क्यों है जरूरी?

यूपीएसएसएससी ने यह स्पष्ट किया है कि ग्रुप 'ग' की सभी भर्तियों के लिए PET 2025 में शामिल होना अनिवार्य है। पीईटी  स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की परीक्षाओं जैसे मुख्य परीक्षा या कौशल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

किन पदों के लिए अनिवार्य है PET परीक्षा?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। यदि आप निम्नलिखित पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो पीईटी में शामिल होना आपके लिए जरूरी है:

  • राजस्व लेखपाल
  • ग्राम पंचायत अधिकारी
  • वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक
  • आईटीआई अनुदेशक
  • सहायक बोरिंग टेक्नीशियन
  • एक्स-रे टेक्नीशियन
  • एग्रीकल्चर असिस्टेंट
  • राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट
  • अकाउंटेंट एवं ऑडिटर
  • गन्ना विभाग में सर्वेयर
  • यूपी एएनएम एवं मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग
  • सम्मिलित तकनीकी सेवाएं

इन सभी Group 'C' पदों पर आवेदन के लिए पीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य शर्त है। पीईटी क्वालीफाई किए बिना इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पीईटी 2025: एग्जाम पैटर्न

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न पत्र में जनरल नॉलेज, गणित, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

जानें किस विषय से कितने अंक के आएंगे प्रश्न

पीईटी 2025 परीक्षा का सिलेबस व्यापक है और इसमें विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में प्रत्येक विषय से निर्धारित अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिन्दी, सामान्य इंग्लिश, लॉजिक एंड रीजनिंग जैसे विषयों से 5-5 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा करेंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस से 10-10 अंक के प्रश्न होंगे। हिंदी अपठित गद्यांश, ग्राफ की व्याख्या और तालिका की व्याख्या जैसे खंडों से भी 10-10 अंक के प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed