UPSSSC PET 2022 : पहली शिफ्ट के एग्जाम में किस तरह के पूछे गए हैं सवाल, यहां देखें पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की परीक्षा का शुभारंभ हो चुका है। आयोग ने 15 अक्तूबर को पहली शिफ्ट का एग्जाम सम्पन्न करा लिया है।
विस्तार
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से दूसरी बार आयोजित किए जाने वाले प्राइमरी एलिजिबिल्टी टेस्ट (PET) का बिगुल बज चुका है। 15 अक्तूबर को पहली शिफ्ट में हुए इस एग्जाम में लाखों उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है,जिसके बाद दूसरी पाली में शामिल होने वाले युवा भी अब निर्धारित परीक्षा केंद्रों में पहुंचने लगे हैं। ध्यान रहे कि यह पात्रता परीक्षा प्रदेश के करीब 1800 से अधिक एग्जाम सेंटर में 16 अक्तूबर तक पूरी कराई जाएगी। इसके लिए लगभग 37,58,209 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में अंतिम रूप से शामिल हो सकते हैं। परीक्षा से जुडे़ किसी भी तरह के अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। साथ ही जिन कैंडिडेट्स का एग्जाम कल यानी 16 अक्तूबर को है, तो वो सफलता डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई PET Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं और महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं।
यहां देखें परीक्षा में किस तरह के पूछे जा रहे हैं सवाल
- अगस्त, 2022 में, भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किस शहर में किया गया था?
- किस देश के वैज्ञानिकों ने पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार किया है?
- प्रधानमंत्री मोदी ने किस राज्य में IIBX लॉन्च किया है?
- किस देश ने अगस्त, 2022 में ताइवान के आसपास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया?
- भारत के किन दो शहरों के बीच ‘अकासा एयर’ की पहली उड़ान का उद्घाटन किया गया?
- न्यूमोनिया मानव शरीर के किस अंग को प्रभावित करती है?
- केंद्र शासित प्रदेश में उच्च न्यायालय स्थापित करने का अधिकार किसे है?
- कौन सी गैस ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार है?
- भारत का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग किस मंत्रालय के अधीन आता है?
- तारों का रंग किस पर निर्भर करता है?
- सर्वोच्च न्यायालय उच्च न्यायालय, संसद सदस्यों या राष्ट्रपित इनमें से किस के पास मौलिक अधिकार को लागू करने की शक्ति है?
- बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?
- भारत की पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम स्वीकृति किसके द्वारा दी गई?
- राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति किस क्रांति के साथ हुई?
- विश्व की सबसे ऊंची चोट माउंट एवरेस्ट कहां स्थित है?
इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए safalta.com के इस लिंक पर विजिट करें।
अब सभी सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी एक ही App पर
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।