फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2022: Do you know about these questions related to UP, their answers can be useful at the-safalta

UPSSSC PET 2022 : क्या आपको है यूपी से जुड़े इन प्रश्नों की जानकारी, परीक्षा के समय काम आ सकते हैं इनके जवाब

Fri, 09 Sep 2022 02:15 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Fri, 09 Sep 2022 02:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 15 व 16 अक्तूबर 2022 को कराई जानी है। जल्द ही उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए जासकते हैं।    

विज्ञापन
UPSSSC PET 2022: Do you know about these questions related to UP, their answers can be useful at the-safalta
UPSSSC PET 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगर आप भी यूपीएसएसएससी के पीईटी 2022 में शामिल होने वाले हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली पात्रता परीक्षा कुछ ही दिनों बाद होने वाली है। जहां इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाखाें युवा दिन-रात एक करके तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि अधिक से अधिक माॅक टेस्ट, स्पीड टेस्ट पीईटी में शानदार स्कोर हासिल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा का एक अहम हिस्सा सामान्य ज्ञान से जुड़ा है। इसलिए लेख में उत्तर प्रदेश से जुड़ी कुछ जरूरी बातें प्रश्न-उत्तर के फॉर्मेट में अभ्यर्थियों के साथ साझा की जा रही हैं। इसके अलावा अगर कोई कैंडिडेट्स अपने इस टेस्ट की तैयारी को और भी बेहतर बनाना चाहता है तो उसे सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET EBook Course-Download Now की भी मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

यूपी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल व उनके जवाब

1.शीला धर मृदा विज्ञान संस्थान किस जिले में स्थित है?
उत्तर: प्रयागराज में। 
2.राज्य का प्रथम दिव्यांग विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया है?
उत्तर: चित्रकूट में।
3.नरेगा के तहत राज्यवार रोजगार उपलब्ध कराने में राज्य का देश में कौन-सा स्थान है?
उत्तर: दूसरा।
4.राज्य में पर्यटन को बढ़वा देने के लिए किस मेले का आयोजन किया गया था?
उत्तर: ट्रैवल मार्ट।
5.'रानी हो' स्मारक का शिलान्यास कहां किया गया है?
उत्तर: अयोध्या में।
6.राज्य में शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद कब स्थापित किया गया?
उत्तर: 1981।
7.वी.वी. गिरी नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट कहां है? 
उत्तर: नोएडा।
8.किसान मित्र योजना का प्रारंभ कब हुआ था?
उत्तर: 18 जून, 2001।
9.राज्य के किस क्षेत्र से चारकुला लोकनृत्य का संबंध है?
उत्तर: ब्रजमंडल से।
10.गोविंद बल्लभ सागर परियोजना कहां स्थित है?
उत्तर: पिपरी (सोनभद्र)।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed