फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: If you have not appeared in PET, then know what will be your future in Uttar Pradesh jobs-safalta

UPSSSC PET 2021: अगर PET में नहीं हुए हैं शामिल, तो जानिए उत्तर प्रदेश की नौकरियों में क्या होगा आपका भविष्य

Fri, 10 Sep 2021 05:19 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 10 Sep 2021 05:19 PM IST
सार

UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थी कई भर्तियों में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: If you have not appeared in PET, then know what will be your future in Uttar Pradesh jobs-safalta
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) आयोजित की गई थी और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब परिणामों का इंतजार है। गौरतलब है कि राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा भविष्य में निकाले जाने वाले कई रिक्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। राज्य में UPSSSC द्वारा आयोजित भर्तियों में शामिल होने के लिए PET की अनिवार्यता को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह परीक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। हालांकि कई अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जो किसी कारणवश इस पात्रता परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं। ऐसे में इन अभ्यर्थियों के सामने यह सवाल उठना लाजमी है कि UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती या अन्य भर्तियों में इन अभ्यर्थियों का क्या भविष्य होगा। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UPSSSC लेखपाल ग्रामीण विकास ई बुक- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इन भर्तियों के लिए आवेदन करने से चूक जाएंगे ऐसे अभ्यर्थी :

जिन अभ्यर्थियों ने PET 2021 में हिस्सा नहीं लिया है, वे UPSSSC द्वारा मार्च 2022 तक आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल के 7882 पदों ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एक्सरे प्राविधिक व सामान योग्यता वाले 1200 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। 

विज्ञापन

UP Lekhpal फ्री मॉक टेस्ट: Attempt Now

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में ऐसे अभ्यर्थियों के साथ क्या होगा :

जिन अभ्यर्थियों ने PET 2021 में हिस्सा नहीं लिया है, वे UPSSSC द्वारा मार्च 2022 तक आयोजित की जाने वाली उपरोक्त भर्तियों में हिस्सा लेने से वंचित रह जाएंगे। हालांकि अभ्यर्थी उन सभी भर्तियों में हिस्सा ले सकते हैं, जिनमें PET आवश्यक नहीं है। साथ ही अभ्यर्थी सिर्फ इसी वर्ष UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। क्योंकि आयोग द्वारा PET का आयोजन हर वर्ष किया जाना है। इसलिए जो अभ्यर्थी अभी इसमें शामिल होने से चूक गए हैं , वे अगले साल आयोजित होने वाली PET में शामिल होकर खुद को ग्रुप C के पदों पर आवेदन करने के पात्र बना सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप यूपी SI, यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको अभी सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस से जुड़कर अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed