UPSSSC PET 2021: अगर परीक्षा देते समय आपने भी की ये गलतियाँ तो हो सकता है बड़ा नुकसान, ऐसे समझें पूरी बात
उत्तर प्रदेश में पहली बार यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की ओर से पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। अब इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसके रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाल ही में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा सम्पन्न करा ली है। अनुमान है कि जल्द ही इसके परिमाण भी घोषित कर दिए जाएंगे। इस एग्जाम के दौरान उम्मीदवारों से कई तरह की गलतियाँ भी हुई हैं ऐसे में अगर आपने भी परीक्षा के समय ये गलती कर दी हैं तो ऐसे सभी अभ्यर्थियों को भविष्य में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आज हम आपके साथ इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं जिन्हें अभ्यर्थी इस तरह से समझ सकते हैं। लेकिन उससे पहले अगर आपको किसी भी जल्द ही होने वाली किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिवीजन करना है या अपनी तैयारी पक्की करना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-कोर्स या फ्री मॉक टेस्ट ज्वॉइन कर सकते हैं।
क्या आपने भी तो नहीं की थी ये गलतियाँ
- अगर आप एग्जाम के समय मिलने वाली अपनी आन्सरशीट में अपना रोल नंबर दर्ज करना तो नहीं भूल गए हैं तो यह उम्मीदवारों के लिए काफी जोखिम भरा हो सकता है।
- इसके अलावा यदि आप अपनी आन्सरबुक लेट में भरे जाने वाले गोले भरना भूल गए हैं या किसी भी डिटेल के लिए भरे जाने वाले गोले भरने में कोई त्रुटि हो गई है तो ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर भी किया जा सकता है।
- अगर आप जल्द बाजी में अपनी आन्सर बुक लेट पर परीक्षा नियंत्रक से हस्ताक्षर कराना भूल गए हैं तो ऐसे में उम्मीदवारों की आन्सरशीट को जांच प्रक्रिया में शामिल नही किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त यदि किसी अभ्यर्थी ने अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरने में कोई त्रुटि कर दी है या त्रुटि-सुधार किया तो ऐसे उम्मीदवारों की भी आन्सरबुक लेट को जांच प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।