फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC notification delaying 2021 safalta

UPSSSC Recruitment 2021: यू.पी. राजस्व लेखपाल भर्ती के आयोजन में लेटलतीफी क्यों, आखिर आयोग को अब किस बात का है इंतजार

Mon, 29 Nov 2021 10:37 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 29 Nov 2021 10:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद राजस्व लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही आयोग द्वारा इस भर्ती में आवेदन को लेकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
UPSSSC notification delaying 2021 safalta
UPSSSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अभी तक नहीं की जा सकी है। इस भर्ती के आयोजन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन को दी गई है। लेकिन आयोग की ओर इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक तौर पर साझा नहीं की गई है। कई एक्सपर्ट का मानना था कि पीईटी का परिणाम जारी किए जाने के बाद यूपीएसएसएससी की ओर से इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जा सकती है, जोकि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के करीब एक माह बाद भी संभव नहीं किया हो सका। अब ऐसे में प्रतियोगी उम्मीदवारों के मन में इस बात को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर राजस्व लेखपाल भर्ती आयोजित किए जाने में इतना समय क्यों लग रहा है? क्या भर्ती निकाले जाने तक जो उम्मीदवार अधिकतम आयुसीमा पार कर चुके होंगे, उन्हें भी इस भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस तरह के कई सवालों को लेकर कैंडिडेट्स उधेड़बुन की स्थिति में बने हुए हैं। इस भर्ती से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी की शुरुआत करने के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

क्या हो सकती है भर्ती में देरी करने की वजह 

यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों का इंतजार कब खत्म होगा? यह अपने आप में एक बड़ा सवाल बनता जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, पहले इस भर्ती की जिम्मेदारी राजस्व परिषद की हुआ करती थी, जोकि अब यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन को सौंपी जा चुकी है। लेकिन राजस्व परिषद की ओर से आयोग की आरक्षण संबंधी कई सुझाव दिए गए हैं, जिन्हें लागू कराने की प्रक्रिया को लेकर अभी तक इस भर्ती का आयोजन नहीं किया जा सका। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द से जल्द आयोग द्वारा राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।    

विज्ञापन

PET में कितने नंबर पाने वाले कैंडिडेट्स को लेखपाल बनने का मौका 

यूपीएसएसएससी की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में लगभग 24 लाख प्रतियोगी उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से करीब 17 से 18 लाख अभ्यर्थियों को ही इस एग्जाम में बैठने का मौका मिल पाया था। इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कई लोगों का यह भी मानना है कि जल्द ही आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल पदों की इस भर्ती में न्यूनतम 70 से 75 पर्सेंटाइल अंक हासिल करने वाले प्रतियोगी  उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में दावेदारी करने का मौका दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो एक अनुमान के मुताबिक पीईटी में शामिल हुए 17 लाख अभ्यर्थियों में से केवल 3 से 4 लाख उम्मीदवारों को ही लेखपाल भर्ती में आवेदन करने का मौका मिल पाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें तैयारी

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे ढेरों कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता इन दिनों लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई खास बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है जिनसे आप सफलता ऐप  के द्वारा भी जुड़ सकते हैं तो देर किस बात की अभी अपने फोन में डाउनलोड करें  सफलता ऐप  और अपनी सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी शुरू कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed