फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: Will the cut off be issued separately for women in Lekhpal recruitment-safalta

UPSSSC Recruitment 2022 : क्या लेखपाल भर्ती में महिलाओं के लिए अलग से जारी होगा कट ऑफ, जानें यहाँ

Sun, 20 Mar 2022 11:24 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 20 Mar 2022 11:24 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में चल रही लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: Will the cut off be issued separately for women in Lekhpal recruitment-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही परीक्षा आयोजित कर सकती है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधार पर की जा रही इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले काफी समय से परीक्षा आयोजित किये जाने की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव और कोरोना महामारी की वजह से इसके लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। अब राज्य में विधानसभा चुनाव  खत्म हो चुके हैं और कोरोना महामारी की प्रभाव भी कम हो गया है, ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अगले कुछ दिनों के भीतर इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। अगर आपने भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है और इसकी मुख्य परीक्षा में सफल होकर यह नौकरी पाना चाहते हैं तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के लेखपाल ग्रामीण विकास Ebook PDF- FREE Download Here की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

क्या महिलाओं के लिए अलग से जारी होगा कट ऑफ :

उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती में महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में से 1604 पद महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित हैं और इस आरक्षण का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि कैटेगरी वाइज महिलाओं के लिए जितनी सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित होंगी, आयोग उनके लिए अलग से कट ऑफ जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा में लागू होंगे ये विशेष नियम :

लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में कुछ विशेष नियम लागू किये जायेंगे। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही इस परीक्षा में कुछ विशेष परिस्थितियों में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। दरअसल लेखपाल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर इस भर्ती के लिए परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा में ना करें यह गलती वरना लेखपाल बनने का सपना रह जाएगा अधूरा

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed