फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: Which difficulty level questions were asked in the previous Lekhpal recruitment and this time how the questions are expected to be asked, see here, safalta

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: पिछली लेखपाल भर्ती में किस डिफिकल्टी लेवल के पूछे गए थे प्रश्न और इस बार है कैसे प्रश्नों के पूछे जाने की उम्मीद, देखें यहाँ

Sat, 14 Aug 2021 12:32 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 14 Aug 2021 12:32 PM IST
सार

UPSSSC द्वारा लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर महीने में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में सफल होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: Which difficulty level questions were asked in the previous Lekhpal recruitment and this time how the questions are expected to be asked, see here, safalta
UPSSSC PET Exam 2021 - फोटो : Safalta.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मार्च 2022 तक आयोजित किए जाने वाले सभी परीक्षाओं   के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, लेकिन इस एग्जाम कैलेंडर में से जिस परीक्षा की सबसे ज्यादा बात हो रही है वो है लेखपाल भर्ती परीक्षा। गौरतलब है कि UPSSSC ने नंवबर 2021 में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने का ऐलान किया है। राज्य में कई वर्षों के बाद लेखपाल के इतने पदों पर भर्तियां निकल रही हैं, इसलिए अभ्यर्थी इसमें शामिल होने को लेकर काफी उत्सुक हैं। हालांकि लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET पास होना आवश्यक है और PET का आयोजन 24 अगस्त को किया जाना है। इसलिए अगर आप PET में हिस्सा लेने जा रहे हैं और परीक्षा से पहले रिवीजन करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
विज्ञापन


पिछली लेखपाल भर्ती में इस लेवल के पूछे गए थे प्रश्न :
लेखपाल के पदों पर यह भर्तियां काफी समय बाद आयोजित की जा रही हैं, इसलिए अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठ रहा है कि इस परीक्षा में किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर हम पिछली लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को देखें, तो इनमें इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन


इस बार किस लेवल के पूछे जा सकते हैं प्रश्न :
लेखपाल भर्ती 2021 के लिए UPSSSC ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसके लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। इसलिए इस भर्ती में किस स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे यह बताना मुश्किल है। हालांकि अगर पिछली लेखपाल भर्ती को देखा जाए तो यह संभव है कि लेखपाल भर्ती 2021 में भी इंटरमीडिएट स्तर के ही प्रश्न पूछे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है परीक्षा पैटर्न :
लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इन चारों टॉपिक्स से इस परीक्षा में 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 



यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed