फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2022: Candidates are waiting for main exam-safalta

UPSSSC Lekhpal 2022: मुख्य परीक्षा का अभ्यर्थी कर रहे हैं इंतजार, जानें इसमें क्या होगा सवालों का स्तर

Thu, 10 Feb 2022 12:19 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 10 Feb 2022 12:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2022: Candidates are waiting for main exam-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन अब सिर्फ एक मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे थे। UPSSSC ने इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन की अनुमति दी थी और साथ ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। वहीं, अगर आपने भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UP LEKHPAL FREE EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होगा सवालों का स्तर :

पिछली लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे और साथ ही इसमें शामिल होने के लिए बारहवीं पास होने की योग्यता मांगी जाती है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में भी अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के ही प्रश्न पूछे जाए। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:             
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें        
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें         
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें        
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित :

UPSSSC द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक लेखपाल के कुल 8085 पदों पट भर्ती की जानी है। इन 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में 1690 पद एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 152 पद एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 2174 पद ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 798 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए और 3271 पद अनारक्षित हैं। गौरतलब है की राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल का कितना है वेतन

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed