फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2021: Will you have to do this work again for Lekhpal recruitment after applying for PET, know the whole process-safalta

UPSSSC Lekhpal 2021 : क्या PET के लिए आवेदन करने के बाद लेखपाल भर्ती के लिए दोबारा करने होंगे ये काम, जान लीजिए पूरी प्रक्रिया

Sun, 01 Aug 2021 02:50 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 01 Aug 2021 02:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर बहाली के लिए नवंबर माह में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा 20 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले PET में उतीर्ण होना आवश्यक है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2021: Will you have to do this work again for Lekhpal recruitment after applying for PET, know the whole process-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा मार्च 2022 तक आयोजित किए जाने वाले परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो चुका है। इस कैलेंडर में जो भर्ती सबसे ज्यादा चर्चित है और जिसका प्रदेश के लाखों युवा इंतजार कर रहे हैं, वो है लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती। गौरतलब है कि UPSSSC ने अपने एग्जाम कैलेंडर में यह बताया है कि लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर माह में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की तारीखों के ऐलान होने के बाद अब अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को लेखपाल के इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए भी राज्य में 20 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। राज्य में UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए PET पास होना अनिवार्य है और इस बार की लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए पहले PET में उतीर्ण होना होगा। साथ ही अगर आप भी PET या अन्य किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और आपको तैयारी के लिए किताबों की जरूरत है, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री ई-बुक्स को सब्सक्राइब करना चाहिए।

विज्ञापन

कितना होगा आवेदन शुल्क : 

लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को एक बात की चिंता और सता रही है कि क्या उन्हें लेखपाल भर्ती के लिए फिर से आवेदन करना होगा। वहीं, फीस भी दो बार चुकानी होगी। क्योंकि लेखपाल भर्ती के लिए पीईटी अनिवार्य है तो ऐसे में कई अभ्यर्थी ये अनुमान जता रहे थे कि पीईटी में रजिस्ट्रेशन होने के बाद फिर उन्हें आवेदन और फीस भुगतान की झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला है। दरअसल पिछली लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सिर्फ एक बार 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना था। लेकिन इस बार अभ्यर्थी पहले ही PET में शामिल होने के लिए 185 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करवा चुके हैं। ऐसे में PET के लिए फिर से आवेदन शुल्क जमा करने पर उनके ऊपर दोहरा बोझ पड़ेगा। 

विज्ञापन

इस संबंध में आयोग द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी की गई है। लेकिन अगर लेखपाल के लिए फिर से आवेदन करना होगा तो अभ्यर्थियों को फिर से शुल्क जमा करना पड़ सकता है। हालांकि यह संभव है कि UPSSSC आवेदन शुल्क में संशोधन कर के इसे थोड़ा कम कर दे। इसके संबंध में पूरी जानकारी तभी स्पष्ट हो पाएगी, जब UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दे। UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए PET के आयोजन के बाद नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से  संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें बेहतर तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने की वजह से परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा भी खूब बढ़ी है। इसलिए अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, UP SI, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस से जुड़ कर अपने टैलेंट को दे एक बेहतर मुकाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed