फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2021 notification out

UPSSSC Lekhpal 2021: PET के बाद होने वाली भर्तियों में लेखपाल भर्ती है युवाओं की पहली पसंद, जानें कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन और कितने अभ्यर्थियों को मिल सकता है हिस्सा लेने का मौका

Thu, 09 Dec 2021 11:33 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 09 Dec 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2021 notification out
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लेखपाल के 7882 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में लेखपाल भर्ती का आयोजन अब UPSSSC द्वारा किया जाना है। UPSSSC द्वारा पहली बार आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती में कई बदलाव भी किये गए हैं और अब इसमें सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में ही होनी थी, लेकिन तय समय पर यह परीक्षा नहीं हो सकी। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए परीक्षा अब जनवरी/फरवरी 2022 में हो सकती है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

लेखपाल भर्ती है युवाओं की पहली पसंद :

राज्य में PET के आधार पर 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती में से लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती अधिकतर अभ्यर्थियों की पहली पसंद है। दरअसल लेखपाल भर्ती के अलावा अन्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त योग्यता या किसी खास विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी जा सकती है। जबकि, लेखपाल भर्ती में बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही, लेखपाल के पदों पर भर्ती काफी समय के बाद निकली है। इसलिए PET के बाद होने वाली सभी भर्तियों में से लेखपाल की भर्ती अभ्यर्थियों की पहली पसंद है।

विज्ञापन

जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन 

UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET में तकरीबन 17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 4 लाख अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के योग्य घोषित किए जा सकते हैं। अगर लेखपाल भर्ती में 4 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं, तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि PET में 75 पर्सेंटाइल के आस पास स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारियों के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।


कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed