फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC JA: Document Verification Starts from April 3, Admit Card Released, Download Here

UPSSSC JA 2022 जूनियर असिस्टेंट के दस्तावेज सत्यापन चरण का प्रवेश पत्र जारी, तीन अप्रैल से होगा आयोजन

Sat, 22 Mar 2025 01:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 22 Mar 2025 01:16 PM IST
सार

UPSSSC Junior Assistant 2022: यूपीएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के तहत दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार स्किल टेस्ट में सफल हुए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC JA: Document Verification Starts from April 3, Admit Card Released, Download Here
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC Junior Assistant 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार टंकण परीक्षा (टाइपिंग टेस्ट) में सफल हुए थे, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन में भाग लेना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अपनी भाषा में विस्तार से लिखें
विज्ञापन


कनिष्ठ सहायक के इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके बाद टंकण परीक्षा (स्किल टेस्ट) हुआ। इस स्किल टेस्ट का आयोजन 19 दिसंबर 2024 को हुआ था और परिणाम 1 मार्च 2025 को घोषित किया गया था। स्किल टेस्ट में 4,613 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया, जिन्हें अब दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंडीयू में एमटेक कंप्यूटर साइंस और एमएससी मनोरोग कोर्स की होगी शुरुआत, कुलपति ने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 3 अप्रैल 2025 से

यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन 3 अप्रैल 2025 से शुरू होगा। यह प्रक्रिया आयोग के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

1262 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग और उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत कनिष्ठ सहायक के कुल 1262 रिक्त पदों को भरने के लिए किया गया था। इनमें से 1,148 पद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के अंतर्गत थे, जबकि 114 पद उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के अधीन थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए दोनों विभागों में योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उनकी नियुक्ति की जाएगी।

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड upsssc.gov.in से डाउनलोड करें। दस्तावेज सत्यापन की तिथि, समय और स्थान की पुष्टि एडमिट कार्ड से करें। सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां और फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं। आयोग की ओर से कोई नया अपडेट आने पर वेबसाइट पर चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed