फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU to Launch MTech in Computer Science and MSc in Psychiatry, Announces Vice Chancellor

DU: डीयू में एमटेक कंप्यूटर साइंस और एमएससी मनोरोग कोर्स की होगी शुरुआत, कुलपति ने की घोषणा

Sat, 22 Mar 2025 12:16 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 22 Mar 2025 12:16 PM IST
सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में एमटेक कंप्यूटर साइंस और एमएससी मनोरोग जैसे नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह जानकारी डीयू कोर्ट की 92वीं वार्षिक बैठक में कुलपति द्वारा दी गई।

विज्ञापन
DU to Launch MTech in Computer Science and MSc in Psychiatry, Announces Vice Chancellor
DU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कंप्यूटर साइंस विभाग में एमटेक कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम, डीए (जरेएट्रिक मेंटल हेल्थ), डीएम (पल्मोनरी मेडिसिन), एमएससी मनोरोग (मानसिक स्वास्थ्य) और जेरिएट्रिक मेंटल हेल्थ में डीएम पढ़ने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


डीयू इस साल 30 सीटों के साथ एमटेक कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। डीयू कोर्ट की 92वीं वार्षिक बैठक में कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। डीयू में शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में कोर्ट की वार्षिक बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन

कुलपति ने अनुपस्थित सदस्यों पर जताई नाराजगी

बैठक में काफी कम सदस्य पहुंचने पर कुलपति ने कड़ा संज्ञान लिया। इस संबंध में कुलपति ने कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता को बैठक में अनुपस्थित सभी विभागाध्यक्षों, प्रिंसिपल, डीन व प्रोफेसर को नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय का वर्ष भर का लेखा-जेखा प्रस्तुत किया। कुलपति ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक दाखिले के लिए 69 कॉलेजों में 79 कार्यक्रम थे। इनके लिए 2 लाख 46 हजार 194 छात्रों ने पंजीकरण करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें डीयू के लिए प्राप्त वरीयताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 72 लाख 18 हजार 187 थी। कुल पंजीकरण संख्या में 70 हजार 422 छात्रों को दाखिला मिला। इस दौरान उन्होंने बीते तीन साल के प्रमोशन और नियुक्तियों की जानकारी भी दी। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि विभिन्न कॉलेजों और विभागों में शैक्षणिक पदों पर अब तक कुल 7,423 प्रमोशन हो चुके हैं जिनमें से कॉलेजों में 7019 और विश्वविद्यालय के विभागों में कुल 404 प्रमोशन हुए हैं।

वहीं, कुल 4784 शैक्षणिक नियुक्तियां हो चुकी हैं, जिनमें से कॉलेजों में 4447 और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में 337 नियुक्तियां हुई हैं। गैर-शैक्षणिक पदों पर भी 43 नियुक्तियां हो चुकी हैं जिनमें 7 लाइब्रेरियन, 35 सहायक लाइब्रेरियन और एक परीक्षा नियंत्रक शामिल हैं। गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति और प्रोमोशन का आंकड़ा अब तक 1981 है।

पर्सनेल्टी डेवलपमेंट एंड कम्यूनिकेशन कोर्स सबसे लोकप्रिय

कोर्ट की बैठक में कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि डीयू के स्किल कोर्सेज में सबसे लोकप्रिय पर्सनेल्टी डेवलपमेंट एंड कम्यूनिकेशन कोर्स है। चालू शैक्षणिक सत्र के लिए 38,642 छात्रों ने इसे चुना।

दूसरा लोकप्रिय कोर्स पॉलिटिकल लीडरशिप एंड कम्युनिकेशन विषय है, जिसे 36,193 विद्यार्थियों ने चुना है। तीसरे नंबर पर डिजिटल मार्केटिंग है जिसे 35,370 विद्यार्थियों ने चुना। वैल्यू एडिशन कोर्सेज की बात की जाए तो इसमें डिजिटल इम्पॉवरमेंट को सबसे अधिक 69,457 छात्रों ने चुना। दूसरे नंबर पर फाइनेंशियल लिटरेसी है जिसे 54,401 विद्यार्थियों ने चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed