फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Forest Guard Wildlife Guard Recruitment 2023 notification out know how to apply at upsssc.gov.in

UPSSSC Forest Guard Recruitment: 12वीं पास युवाओं के पास फॉरेस्ट गार्ड बनने का मौका, होने जा रही बंपर भर्ती

Tue, 12 Sep 2023 07:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 12 Sep 2023 07:45 PM IST
सार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां खबर पढ़ने के अतिरिक्त आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Forest Guard Wildlife Guard Recruitment 2023 notification out know how to apply at upsssc.gov.in
वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSSSC Forest Guard, Wildlife Guard Recruitment 2023 Notification: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वन रक्षक और  वन्यजीव रक्षक पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 तक है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तक है।

विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard रिक्तियों का विवरण

  • वन रक्षक-693 पद

  • वन्यजीव रक्षक-16 पद

  • कुल 709 रिक्तियों को भरने के लिए वन एवं वन्य जीव विभाग की तरफ से यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष होनी चाहिए।

यूपीएसएसएससी यूपी फॉरेस्ट गार्ड / वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती विज्ञापन संख्या 10/2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment पात्रताएं

शैक्षणिक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए।

UPSSSC Recruitment शारीरिक योग्यता

  • ऊंचाई : पुरुष: 168 सेमी.

  • एसटी के लिए: 160 सेमी.

  • महिला: 150 सेमी.

  • एसटी के लिए: 82 सेमी.

  • दौड़ : पुरुष: 10 किलो वजन के साथ 4 घंटे में 25 किलोमीटर

  • महिला: 4 घंटे में 14 किलोमीटर

UPSSSC Recruitment आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25 रुपये

  • एससी/एसटी: 25 रुपये

  • पीएच (दिव्यांग): 25रुपये

भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है या ई चालान के माध्यम से भी परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment वेतनमान

वन एवं वन्य जीव विभाग के तहत चयनित वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 1900 मैट्रिक्स लेवल 2 के मुताबिक 5200 से 20200 रुपये तक वेतन मिल सकता है।

वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2022) के आधार पर की जाएगी। लिहाजा मुख्य परीक्षा में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने पीईटी 2022 पास किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed