फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Forest Guard Exam 2022 answer key released at upsssc.gov.in sarkari result

UPSSSC Forest Guard Answer Key: यूपी वन रक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 24 Aug 2022 02:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 02:47 PM IST
सार

UPSSSC Forest Guard Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 655 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
UPSSSC Forest Guard Exam 2022 answer key released at upsssc.gov.in sarkari result
UPSSSC Forest Guard Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSSSC Forest Guard Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/UPSSSC ने हाल ही में आयोजित की गई फोरेस्ट गार्ड या वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आयोग ने ऑनलाइन मोड में जारी किया है और इसे चेक करने का लिंक ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब इस उत्तर कुंजी को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के 27 जिलों में एक पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित हुई थी। अब उत्तर कुंजी भी जारी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
जारी की गई वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे 30 अगस्त, 2022 तक अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दर्ज करा सकते हैं। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी जारी होंगे।

विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard Answer Key: इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 655 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 596 पद वन रक्षक के लिए है और 59 पद वन्य जीव रक्षक। 

UPSSSC Forest Guard Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स का पालन करें-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नोटिस बोर्ड के सेक्शन में जाएं।
  • अब वन रक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको नोटिस दिख जाएगा।
  • अब assessment.cbtexams.in/OFOT/PS/Account/Login पर जाएं।
  • मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed