फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UPSSSC Exams 2021 calender-safalta

UPSSSC Exams 2021: पटरी से उतर चुका है UPSSSC का एग्जाम कैलेंडर, जानें राज्य में 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब कब होंगी परीक्षाएं

Wed, 24 Nov 2021 01:01 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 24 Nov 2021 01:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल समेत 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। 5 विभागों के 22,794 पदों पर होने वाली ये भर्तियां UPSSSC द्वारा आयोजित की जानी है।
 

विज्ञापन
UPSSSC Exams 2021 calender-safalta
UPSSSC PET 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती करती है और आयोग के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक मार्च 2022 तक इसे 22,794 नए पदों पर भर्ती करनी है। ये भर्त्तियां पांच अलग अलग विभागों में रिक्त पदों पर की जानी हैं। हालांकि इन भर्तियों में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। इन रिक्त पदों में लेखपाल के 7,882 पदों समेत अन्य कई महत्वपूर्ण विभागों के पद शामिल हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC Lekhpal Village Development Ebook (FREE)- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

ये है एग्जाम शेड्यूल :

UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी। इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक के 2,500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी 2022 में तथा कनिष्ठ सहायक एवं आशुलिपिक के 2,000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के1,200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी। हालांकि, राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है, इसलिए इन भर्तियों के लिए अब समय से परीक्षा कराना संभव नहीं है।

विज्ञापन

अब इस महीने में हो सकती है परीक्षा :

राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है, ऐसे में इन परीक्षाओं का समय से आयोजन संभव नहीं है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी 22,794 पदों पर भर्ती के लिए अब यूपी में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है और इनके लिए लिखित परीक्षा जनवरी या फरवरी महीने में आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों को इनसे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप  के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed