फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Exam Calendar 2025-26 Released: Check Dates for Forest Guard, Health Worker & Others

UPSSSC Exam Calendar: नवंबर-फरवरी में होंगी यूपीएसएसएससी की ये परीक्षाएं, आयोग ने जारी किया त्रैमासिक कैलेंडर

Fri, 24 Oct 2025 06:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 24 Oct 2025 06:06 PM IST
सार

UPSSSC Exam Calendar 2025-26: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 1 नवंबर 2025 से 1 फरवरी 2026 तक होने वाली मुख्य परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इसमें वन रक्षक, कनिष्ठ सहायक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता समेत कई भर्ती परीक्षाओं की तिथियां दी गई हैं।
 

विज्ञापन
UPSSSC Exam Calendar 2025-26 Released: Check Dates for Forest Guard, Health Worker & Others
UPSSSC Exam Calendar 2025-26 - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC Exam Calendar 2025-26: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में 1 नवंबर 2025 से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं का विवरण दिया गया है। आयोग द्वारा जारी इस समय-सारिणी में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियां और समय निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

9 और 16 नवंबर को होंगी ये परीक्षाएं

कैलेंडर के अनुसार, पहली परीक्षा "वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा" (विज्ञापन संख्या-10/2023) 9 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद "नक्शानवीस व मानचित्रकार मुख्य परीक्षा" (विज्ञापन संख्या-11/2023) 16 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। उसी दिन दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक "आयुष चिकित्सक मुख्य परीक्षा" (विज्ञापन संख्या-09/2022) भी संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर-दिसंबर में होने वाली परीक्षाएं

इसके अलावा, "कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा" (विज्ञापन संख्या-09/2021) की टाइपिंग परीक्षा 22 नवंबर 2025 को होगी। वहीं, "समन्वित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा" (विज्ञापन संख्या-08/2023) की टाइपिंग परीक्षा 23 नवंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

जनवरी 2026 में इन परीक्षाओं का होगा आयोजन

स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी "स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा" (विज्ञापन संख्या-11/2023) 11 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इसके बाद "आयुष चिकित्सक मुख्य परीक्षा" (विज्ञापन संख्या-13/2024) 18 जनवरी 2026 को इसी समय स्लॉट में होगी।

जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को

अंत में, "कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा" (विज्ञापन संख्या-12/2024) 1 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
 

 
विज्ञापन संख्या परीक्षा का नाम परीक्षा प्रकार परीक्षा तिथि एवं समय
10-परीक्षा/2023 वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा 09 नवम्बर 2025, पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
11-परीक्षा/2023 नक्शानवीस व मानचित्रकार मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा 16 नवम्बर 2025, पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
09-परीक्षा/2023 आयुष चिकित्सक मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा 16 नवम्बर 2025, अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक
09-परीक्षा/2022 कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा टंकण परीक्षा 22 नवम्बर 2025
08-परीक्षा/2023 सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा टंकण परीक्षा 23 नवम्बर 2025 से 17 दिसम्बर 2025 तक
11-परीक्षा/2024 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
13-परीक्षा/2024 आयुष चिकित्सक मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा 18 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
12-परीक्षा/2024 कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा 01 फरवरी 2026, पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
 


आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा तिथियों में परिवर्तन संभव है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स देखते रहें ताकि किसी भी बदलाव की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed