फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Dental Hygienist exam city slip released at upsssc.gov.in; check details here

UPSSSC: यूपीएसएसएससी डेंटल हाइजीनिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए जारी हुई सिटी स्लिप, देखें कहां होगा आपका एग्जाम

Fri, 27 Dec 2024 01:52 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 27 Dec 2024 01:52 PM IST
सार

UPSSSC Dental Hygienist Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने डेंटल हाइजीनिस्ट मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेवसाइट पर जाकर परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSSSC Dental Hygienist exam city slip released at upsssc.gov.in; check details here
UP Dental Hygienist Recruitment - फोटो : freepik

विस्तार

UP Dental Hygienist Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) के माध्यम परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपी में डेंटल हाइजीनिस्ट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई और 20 जुलाई 2023 तक चली। डेंटल हाइजीनिस्ट पद के लिए फीस भुगतान और आवेदन पत्र में संशोधन कराने की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2023 थी।

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत दंत स्वास्थ्य सेवा विभाग में डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए कुल 288 रिक्तियों को भरना है। इसमें दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (Dental Hygienist) के कुल 264 पद और 24 पदों (विशेष चयन) को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 288 है।
 

श्रेणीवार रिक्तियां

पोस्ट नाम सामान्य ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
दंत चिकित्सक 106 26 71 67 18 288

इस भर्ती में कौन हो सकता है शामिल?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दंत स्वास्थ्य में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अवाला, अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश राज्य डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए।  
 

चयनित उम्मीदवारों को इतना मिलेगा वेतन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग की तरफ से दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजीनिस्ट) और दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजीनिस्ट) विशेष चयन के तहत इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 9300 रुपये से 34800 रुपये वेतन ग्रेड पे 4200 लेवल 6 के तहत मिलेगा।
 

सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना' पर जाएं
  • यहां अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed