UPSSSC Admit Card: कंबाइंड सब-इंजीनियर भर्ती 2018 के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 16 अप्रैल को होगी
UPSSSC Combined Sub-Engineer Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की कंबाइंड सब-इंजीनियर भर्ती 2018 के लिए पंजीकृत और परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंबाइंड सब-इंजीनियर परीक्षा 2018 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत और परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लिंक को सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश-पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसकी हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को एक वैध पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा।
UPSSSC सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा 16 अप्रैल को
यूपीएसएसएससी के नेतृत्व में होने वाली सब-इंजीनियर भर्ती के लिए 2018 में घोषणा हुई थी। इस भर्ती परीक्षा के तहत जूनियर इंजीनियर, कंप्यूटर और फोरमैन के 1,477 पदों को भरना का लक्ष्य है। आयोग की ओर से परीक्षा 16 अप्रैल, 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी।
UPSSSC सब-इंजीनियर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देशों और नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आपको एक नए लॉगिन पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा, जहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब प्रवेश- पत्र यानी हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। सभी विवरणों को ध्यान से देखें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सहेज कर रखें और इसके प्रिंट आउट प्राप्त करें।
खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।