फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Combined Junior Assistant Recruitment Main Exam Registration Begins On Nov 21 UP Govt Jobs

UPSSSC Recruitment: यूपी संयुक्त कनिष्ठ सहायक भर्ती मुख्य परीक्षा के आवेदन 21 से होंगे शुरू, जानें प्रक्रिया

Sat, 19 Nov 2022 05:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 05:54 PM IST
सार

UPSSSC Combined Junior Assistant Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
UPSSSC Combined Junior Assistant Recruitment Main Exam Registration Begins On Nov 21 UP Govt Jobs
UPSSSC Combined Junior Assistant Recruitment - फोटो : UPSSSC Website Screen Shot

विस्तार

UPSSSC Combined Junior Assistant Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी। वे सभी उम्मीदवार, जो कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे इसके लिए upsssc.gov.in पर जाकर मुख्य परीक्षा में पंजीकरण करा सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2022 है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने यूपीएसएससी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया बताई है।

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, कुल 1,262 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से 1,148 स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में कनिष्ठ सहायक के लिए और 114 उद्योग और उद्यम में कनिष्ठ सहायक के लिए हैं। यूपीएसएससी संयुक्त कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए आयु सीमा के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। यूपीएसएससी जूनियर सहायक भर्ती 2022: यूपीएसएससी संयुक्त कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Combined Junior Assistant Recruitment: मुख्य परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 1: यूपीएसएसएससी संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य के लिए पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर नोटिफिकेशन/ एडवर्टाइजमेंट टैब पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 3: इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 4: फिर, सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 5: उम्मीदवारों को तब आवेदन पत्र जमा करना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 6: फिर, भविष्य के संदर्भ के लिए दस्तावेज़ का एक प्रिंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed