UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में निकली सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से करें आवेदन
UPSSSC Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी ने सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, शुल्क मिलान और आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 12 मई 2026 निर्धारित की गई है।
| वर्ग | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 163 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 40 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 107 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 82 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 10 |
| कुल | 402 |
आवेदन की सभी शर्तें
- उम्मीदवार ने हाई स्कूल (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक प्रमाण पत्र होना जरूरी है:
- सरकारी आईटीआई या गोरखपुर के सरकारी तकनीकी केंद्र से नालकूप मैकेनिक कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- या आईटीआई से मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन या टर्नर ट्रेड में कम से कम 2 साल का कोर्स किया होना चाहिए।
- या NCVT (भारत सरकार) से इन ट्रेडों में 3 साल का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन PET-2025 के अंकों के आधार पर होगा। जिनके शून्य या नेगेटिव अंक हैं, उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। 402 पदों के लिए मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर बनेगी।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-2 (7वें वेतन आयोग) के अनुसार सैलरी दी जाएगी। वेतनमान 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक होगा। इसके अलावा, सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते (Allowances) भी मिलेंगे। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब 25 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- अंत में फॉर्म को चेक करके सबमिट करें और उसकी कॉपी/प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।