UPSSSC 2022: PET के आधार पर कई विभागों में निकलने वाली है भर्ती, इन भर्तियों में कौन कर सकता है आवेदन, जानें यहाँ
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। आयोग PET के आधार पर राज्य में हजारों पदों पर जल्द ही भर्ती कर सकती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य में कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन करती है और इसकी भर्तियों में हिस्सा लेकर हजारों अभ्यर्थी अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करते हैं। UPSSSC द्वारा राज्य में लेखपाल, वनरक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक, सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक, ITI इंस्ट्रक्टर, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक और विभिन्न विभागों में क्लर्क जैसे पदों के लिए भर्तियां आयोजित की जाती हैं। आयोग ने ग्रुप C की कई भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना अनिवार्य कर दिया है और इन भर्तियों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस UPSSSC FREE Ebooks PDF- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
PET के आधार पर होने वाली इन भर्तियों का है अभ्यर्थियों को इंतजार :
UPSSSC द्वारा पिछले साल जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक मार्च 2022 तक 5 विभागों के हजारों पदों पर PET के आधार पर भर्ती की जानी थी। इनमें से स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों और लेखपाल के 8085 पदों के लिए तो आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन, अभी भी गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। राज्य में विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन भर्तियों के लिए आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।
यह भी पढ़ें
UPSSSSC सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी
लेखपाल सैलरी
लेखपाल एग्जाम डेट
आवेदन करने के लिए किन योग्यताओं की पड़ेगी जरूरत :
लेखपाल तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक या समकक्ष डिग्री, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक के 2000 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास होने के साथ पद की जरूरत के हिसाब से डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। इन सभी भर्तियों में सिर्फ वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जो राज्य में 24 अगस्त 2021 को आयोजित हुई PET में शामिल हुए थे।