फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC 2022: For which recruitments being done on the basis of PET, you can apply now and for which notification will be issued after the election-safalta

UPSSSC 2022 : PET के आधार पर हो रही किन भर्तियों के लिए अभी कर सकते हैं आवेदन और किनके लिए चुनाव बाद जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें यहां

Tue, 18 Jan 2022 03:22 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 18 Jan 2022 03:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में अब 10 मार्च 2022 तक आचार संहिता लागू रहेगी। आचार संहिता लागू होने की वजह से UPSSSC समेत अन्य भर्ती संस्थाएं अब किसी भी नई सरकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी कर सकेगी।

विज्ञापन
UPSSSC 2022: For which recruitments being done on the basis of PET, you can apply now and for which notification will be issued after the election-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है। राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) समेत अन्य भर्ती संस्थाएं अब किसी भी नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी कर सकेंगी। हालांकि, UPSSSC ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधार पर होने वाली कई भर्तियों के लिए राज्य में आचार संहिता लागू होने से पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। जिन भर्तियों के लिए आयोग ने आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, वे भर्तियां अपने निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से आयोजित हो सकेंगी। वहीं, अगर आप UP Lekhpal प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UP Lekhpal Online Coaching- Join Now की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

PET के आधार पर हो रही इन भर्तियों के लिए कर सकते हैं आवेदन :

UPSSSC ने PET के आधार पर होने वाली तीन भर्तियों के लिए राज्य में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इनमें से लेखपाल के 8085 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू हुई है और यह 28 जनवरी तक चलेगी। जबकि, ITI इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी 2022 से शुरू होकर 8 फरवरी 2022 तक चलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2022 को पूरी हो चुकी है और इसके लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:      
लेखपाल सैलरी- देखें      
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें      
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें       
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें      
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन भर्तियों के लिए चुनाव बाद जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

UPSSSC द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक मार्च तक 5 विभागों के हजारों पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जानी थी। इनमें से स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों और लेखपाल के 8085 पदों के लिए तो आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन, अभी भी गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है और यह 10 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। इसलिए इन पदों पर भर्ती के लिए अब 10 मार्च 2022 के बाद ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल या UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed