फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC 2021: Recruitment of Lekhpal notification for this will be issued before or after the assembly elections-safalta

UPSSSC 2021 : यूपी में आचार संहिता लगने के बाद नहीं निकल सकेगी लेखपाल की भर्ती, जानें विधानसभा चुनावों से पहले या बाद में जारी होगा इसके लिए नोटिफिकेशन

Mon, 03 Jan 2022 09:20 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 03 Jan 2022 09:20 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जाना है।

विज्ञापन
UPSSSC 2021: Recruitment of Lekhpal notification for this will be issued before or after the assembly elections-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस संबंध में अभी तक कोई भी सूचना नहीं दी है। राज्य में UPSSSC द्वारा 22,794 पदों पर भर्ती की जानी है और इन पदों में लेखपाल के 7882 पद भी शामिल हैं। लेखपाल के 7882 पदों समेत इन सभी 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book -  Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

आचार संहिता लगने के बाद नहीं निकल सकेगी भर्ती :

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए UPSSSC अगर जल्द ही नोटिफिकेशन नहीं जारी करती है, तो इसमें काफी विलंब हो सकता है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में तय समय पर विधानसभा चुनाव होंगे और इसके लिए जल्द ही राज्य में आचार संहिता लागू की जा सकती है। राज्य में एक बार आचार संहिता लगने के बाद किसी तरह की सरकारी भर्ती नहीं निकल सकेगी। इसलिए अगर लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है, तो इसमें काफी विलंब होना संभव है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
लेखपाल मॉक टेस्ट - एटेम्पट करें 
लेखपाल सिलेबस - डाउनलोड करें 
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों के पहले या बाद में जारी होगा नोटिफिकेशन :

उत्तर प्रदेश में PET के आधार पर लेखपाल के 7882 पदों पर होने जा रही भर्ती के लिए विधानसभा चुनावों से पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। दरअसल UPSSSC ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। UPSSSC दिसंबर के आखिर तक या जनवरी की शुरुआत में लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों UP लेखपाल, UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed