फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSESSB PGT Result 2021 Interview Schedule Released Important Dates Here

UPSESSB PGT Result 2021: यूपी पीजीटी भर्ती का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, महत्वपूर्ण तिथियां यहां जानिए

Mon, 27 Sep 2021 04:21 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 27 Sep 2021 04:21 PM IST
सार

UPSESSB PGT 2021 Interview Schedule: यूपीएसईएसएसबी द्वारा पीजीटी भर्ती के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSESSB PGT Result 2021 Interview Schedule Released Important Dates Here
job interview - फोटो : istock

विस्तार

UPSESSB PGT 2021 Result Interview Schedule: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, UPSESSB द्वारा पीजीटी परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। परिणाम के बाद सोमवार, 27 नवंबर, 2021 को यूपीएसईएसएसबी ने पीजीटी भर्ती के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। उम्मीदवारों अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए। अन्य अपडेट के लिए आप UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।  

विज्ञापन


UPSESSB की ओर से पीजीटी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 17 और 18 अगस्त, 2021 को किया गया था। 24 अगस्त को फाइनल रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। अंतिम परिणाम की गणना अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की जाती है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती की लिखित परीक्षा जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, संस्कृत, कला, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान और संगीत वाद्ययंत्र सहित विषयों के लिए आयोजित की गई थी। नीचे हमने परिणाम की देखने की प्रक्रिया और चरणों का उल्लेख किया है। इसके साथ ही आगे की प्रक्रिया- इंटरव्यू शेड्यूल, इंटरव्यू एडमिट कार्ड आदि की जानकारी भी दी गई है। 
विज्ञापन


ऐसे देखें UPSESSB पीजीटी भर्ती का परिणाम

उम्मीदवारों को UPSESSB परिणाम 2021 की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • यूपीएसईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट UPSESSB.org पर जाएं।
  • स्क्रीन पर एक होमपेज दिखाई देगा, 'लिखित परीक्षा परिणाम (विज्ञापन संख्या 02/2021 टीजीटी, पीजीटी)' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। आगे बढ़ने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


UPSESSB 2021 पीजीटी भर्ती इंटरव्यू शेड्यूल

  • 05 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2021: अंग्रेजी, गणित, कला, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान, लॉजिक, सैन्य विज्ञान, संगीत वाद्ययंत्र आदि विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
  • 16 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2021: संस्कृत और गृह विज्ञान विषय के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।


आधिकारिक अधिसूचना देखने और डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  http://www.upsessb.org/content/Interview_2021_Instructions_Phase_I_25092021.pdf 
 
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed