फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSESSB PGT 2021 Interview Schedule UP PGT interview start from October 5

UPSESSB PGT 2021: आज से शुरू होंगे यूपी पीजीटी भर्ती के इंटरव्यू, यहां पढ़ें किस विषय के कब होंगे

Tue, 05 Oct 2021 11:06 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 11:06 AM IST
सार

UP PGT Recruitment interview: पीजीटी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन UPSESSB की ओर से 17 और 18 अगस्त, 2021 को किया गया था। 24 अगस्त को फाइनल रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई थी। अंतिम परिणाम की गणना फाइनल आंसर की के आधार पर की जाती है।

विज्ञापन
UPSESSB PGT 2021 Interview Schedule UP PGT interview start from October 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

UPSESSB PGT 2021 Interview Schedule: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, UPSESSB द्वारा पीजीटी भर्ती के लिए साक्षात्कार मंगलवार, पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया 20 अक्तूबर, 2021 तक जारी रहेगी। यूपीएसईएसएसबी ने बीते हफ्ते ही इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया था। इससे पहले पीजीटी परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। यूपीएसईएसएसबी पीजीटी भर्ती इंटरव्यू की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों के लिए इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए। अन्य अपडेट के लिए आप UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि पीजीटी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन UPSESSB की ओर से 17 और 18 अगस्त, 2021 को किया गया था। 24 अगस्त को फाइनल रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई थी। अंतिम परिणाम की गणना फाइनल आंसर की के आधार पर की जाती है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती की लिखित परीक्षा जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, संस्कृत, कला, अंग्रेजी, तर्कशास्त्र, मनो विज्ञान, गृह विज्ञान, सैन्य विज्ञान और संगीत वाद्ययंत्र सहित विषयों के लिए आयोजित की गई थी। हमने नीचे परिणाम की देखने की प्रक्रिया और चरणों का उल्लेख किया है। इसके साथ ही आगे की प्रक्रिया- इंटरव्यू शेड्यूल, इंटरव्यू एडमिट कार्ड आदि की जानकारी भी दी गई है। 
विज्ञापन


UPSESSB 2021 पीजीटी भर्ती का साक्षात्कार कार्यक्रम

  • 05 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2021: अंग्रेजी, गणित, कला, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान, लॉजिक, सैन्य विज्ञान, संगीत वाद्ययंत्र आदि विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। 
  • 16 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2021: संस्कृत और गृह विज्ञान विषय के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। 


आधिकारिक अधिसूचना देखने और डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  

UPSESSB पीजीटी भर्ती का परिणाम ऐसे देखें

उम्मीदवारों को UPSESSB परिणाम 2021 की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  1. यूपीएसईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाएं।
  2. स्क्रीन पर एक होम पेज दिखाई देगा, 'लिखित परीक्षा परिणाम (विज्ञापन संख्या 02/2021 टीजीटी, पीजीटी)' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। आगे बढ़ने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  4. परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed