फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC 2021-22 Civil Services Main Exam Date Time Table Full Notification Released at upsc.gov.in

UPSC 2021 Exam Date: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तारीखें, यहां देखें

Wed, 24 Nov 2021 02:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Nov 2021 02:27 PM IST
सार

UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) Civil Services (सिविल सेवा) Main Exam 2021-22 Date Time Table:  परीक्षा की समय सीमा 3 घंटे की होगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

विज्ञापन
UPSC 2021-22 Civil Services Main Exam Date Time Table Full Notification Released at upsc.gov.in
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इन तारीखों की घोषणा की। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा 2021 में सफलता पाई है। उन्हें इस परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इन तारीखों को देख सकते हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 7 जनवरी 2022 से लेकर 16 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9 बजे से लेकर होपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।  परीक्षा की समय सीमा 3 घंटे की होगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।  
विज्ञापन


712 पदों पर की जाएगी नियुक्ति
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का मोड लिखित होगा। मुख्य परीक्षा के बाद आयोग द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा, इसमें मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले छात्र हिस्सा लेंगे।  इस प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस के आधार पर सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के माध्यम से 712 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें आधिकारिक कैलेंडर

इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आईएस, आईएफएस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए डीएएफ (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) -1 को  22 नवंबर 2021 को जारी कर दिया है। डीएएफ को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को पास किया है वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे भर दें। इस फॉर्म को भरने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2021 शाम 6 बजे तक है।

डीएएफ (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed