फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2025: Application Window Closing Soon for 213 Posts, Apply here upsc.gov.in

UPSC: यूपीएससी में 213 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं; फटाफट इस लिंक से भर दें भर फॉर्म

Tue, 30 Sep 2025 01:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 30 Sep 2025 01:12 PM IST
सार

UPSC Vacancy 2025: यूपीएससी में 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम विंडो जल्द बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2025: Application Window Closing Soon for 213 Posts, Apply here upsc.gov.in
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इस भर्ती अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर, विधि सलाहकार और अन्य पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upsc.gov.in या upsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अक्तूबर है।

विज्ञापन


यूपीएससी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को सरकार के नियमों के तहत आयु में छूट का लाभ मिलेगा। शैक्षणिक योग्यताएं और जरूरी अनुभव जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूरी देखें...

विज्ञापन

50 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन

यूपीएससी भर्ती 2025 में चयन के लिए न्यूनतम अंकों का निर्धारण श्रेणीवार किया गया है। सामान्य वर्ग (UR) और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अंक 50 तय किए गए हैं। वहीं, ओबीसी उम्मीदवारों को चयन के लिए कम से कम 45 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 40 निर्धारित किए गए हैं।  

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क 25 रुपये

यूपीएससी भर्ती 2025 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये जमा करने होंगे।

महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी तथा पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को शुल्क से पूर्ण छूट दी गई है। भुगतान की सुविधा एसबीआई शाखा, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से उपलब्ध है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप उम्मीदवार upsconline.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती अनुभाग में उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण संख्या और आवश्यक विवरण भरकर लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र पूरा भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed