{"_id":"61e8ddbea8b2145aa329146a","slug":"upsc-recruitment-2022-upsc-invited-applications-for-recruitment-on-78-posts-in-various-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
Thu, 20 Jan 2022 09:28 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:28 AM IST
सार
UPSC Recruitment 2022: आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 28 जनवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होंगी।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए है। जो भी योग्य औ इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर लें।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से सहायक संपादक, सहायक निदेशक, आर्थिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, यांत्रिक समुद्री इंजीनियर, व्याख्याता, वैज्ञानिक, रसायनज्ञ, कनिष्ठ खनन भूविज्ञानी, अनुसंधान अधिकारी और सहायक प्रोफेसर आदि के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 78 हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022: 27 जनवरी तक कर लें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जनवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होंगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Online Recruitment Application (ORA) for Various Recruitment Posts के लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
यहां दिखाई दे रहे अपनी पसंद के पद पर Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
अब सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और Next के बटन पर क्लिक करें।
अब Very Important Notice को पढ़ लें और Next के बटन पर क्लिक करें।
अब Terms and Conditions को पढ़ें और Proceed के बटन पर क्लिक करें।
अब एक लॉगिन पेज आपके सामने आएगा।
यहां New Registration पर क्लिक करके अपना पंजीयन करें।
अब अपनी आईडी और पालवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
सभी जानकारी को पढ़ लें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।