{"_id":"608661ab8ebc3e8dbd7bb682","slug":"upsc-recruitment-2021-commission-postpones-recruitment-process-for-363-principal-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी भर्ती 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने स्थगित की 363 पदों पर निकाली गई भर्ती ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यूपीएससी भर्ती 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने स्थगित की 363 पदों पर निकाली गई भर्ती
Mon, 26 Apr 2021 12:16 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:16 PM IST
सार
- संघ लोक सेवा आयोग ने प्रिंसिपल पदों पर निकाली गई भर्ती परीक्षा स्थगित की
- इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 363 रिक्तियों को भरा जाना था।
विज्ञापन
यूपीएससी
- फोटो : file photo
विस्तार
UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने प्रिंसिपल पदों पर निकाली गई 363 रिक्तियों को स्थगित कर दिया है। इन रिक्तियों के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना 24 अप्रैल को जारी की गई थी। यूपीएससी ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इन रिक्तियों को स्थगित करने का फैसला लिया है। यूपीएससी ( UPSC) ने शिक्षा निदेशालय, शिक्षा विभाग, एनसीटी ( NCT) के 363 प्रमुख पदों को भरने वाली भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन किए गए थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना का कहर : सबसे बड़े सूबे में स्थगित की गई यह बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
इन रिक्तियों को स्थगित किए जाने को लेकर यूपीएससी ने नोटिस जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति के एहतियात के तौर पर इस भर्ती परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है। हालांकि, अभी इस भर्ती परीक्षा के लिए संशोधित तिथि जारी नहीं की गई है। इस भर्ती परीक्षा के लिए संशोधित तिथि जल्द ही घोषित होगी। इस संबंध में सूचना संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले यूपीएससी 26 अप्रैल से शुरू होने जा रहे सिविल सेवा परीक्षा 2020 के इंटरव्यू भी स्थगित कर दिए थे। इन इंटरव्यू को भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से स्थगित किया गया था। 9 मई को होने वाली ईपीएफओ इंफोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती परीक्षा को भी स्थगित किया जा चुका है।
विज्ञापन