फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2019 Medical Officer results available know how to check

UPSC: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर हुई CBT परीक्षा के परिणाम घोषित, ये रहा सीधा लिंक

Wed, 20 Nov 2019 04:30 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 20 Nov 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2019 Medical Officer results available know how to check
upsc
संघ लोक सेवा आयोग, UPSC चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती कर रहा है। बता दें कि अभी हाल ही में आयोग ने भर्ती के लिए एक परीक्षा CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा भी आयोजित की थी, जिसके परिणाम अब जारी हो गए हैं। 20 अक्टूबर, 2019 को यूपीएससी द्वारा सामान्य ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 327 पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UPSC: राज्य सभा टीवी देखकर पाई थी 5वीं रैंक, ये रणनीति अपनाकर पहले ही अटेंप्ट में बन गई IAS
विज्ञापन


उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2019 परिणाम को देख सकते हैं। उम्मीदवार चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UPSC ने  12 जनवरी 2019 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के लिए चिकित्सा अधिकारी के 327 पदों का विज्ञापन जारी किया था।


अंतिम चयन कैंडिडेट के वेरीफिकेशन के बाद ही मुमकिन है। 

UPSC Medical Officer- ऐसे देखें परीक्षाओं का परिणाम-
  • सबसे पहले यूपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षाओं का परिणाम देखने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर यूपीएससी परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • नये पेज पर जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • अब सबमिट बटन पर करें।
  • भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट अपने भविष्य के लिए संभाल कर रखें। 
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा मेन्स परिणाम 2019-

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा (मेन) दिसंबर में परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा करेगा। सूत्रों के अनुसार, यूपीएससी के एक अधिकारी ने बताया कि " सिविल सेवा मेन्स परीक्षाओं के परिणाम 20 दिसंबर, 2019 तक जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट- upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।"मेन्स परीक्षा 20 से 29 सितंबर, 2019 तक आयोजित की गई थी। जो मेन्स को क्लियर करते हैं, वे इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होंगे। साक्षात्कार में 275 अंक लाने अनिवार्य हैं।

भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाता है जिसका नाम प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। इनके माध्यम से विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और IAS, IPS, IFS, IRS और IRTS सहित केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना होता है।

अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें : इस व्यक्ति के पास थीं 52 हजार से ज्यादा किताबें? IAS और IPS सहित 20 डिग्रियां थीं इसके नाम


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed