फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC PRATIBHA Setu Scheme: All you need to know about this yojana, Get your answers here

UPSC: क्या है यूपीएससी प्रतिभा सेतु, किसे और कैसे मिलेगा लाभ? जानें इस योजना से जुड़े अपने हर सवाल का जवाब

Fri, 20 Jun 2025 08:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 08:16 PM IST
सार

UPSC PRATIBHA Setu: यूपीएससी ने प्रतिभा सेतु नामक एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत सरकार और निजी कंपनियों को उन अभ्यर्थियों की जानकारी मिलेगी जिन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित देश की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के सभी पड़ाव पार किए, लेकिन अंतिम मेरिट सूची में जगह बनाने में असफल रहे। आइए आपके मन में उठ रहे इस योजना से जुड़े सवालों के जवाब जानते हैं...
 

विज्ञापन
UPSC PRATIBHA Setu Scheme: All you need to know about this yojana, Get your answers here
UPSC PRATIBHA Setu - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC PRATIBHA Setu: यूपीएससी ने अंतिम मेरिट सूची में जगह बनाने से चूक जाने वाले उम्मीदवारों के हित को ध्यान में रखते हुए 'प्रतिभा सेतु' योजना शुरू की है। इसके माध्मय से आयोग ऐसे उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने में मदद करेगा, जो यूपीएससी की परीक्षा के सभी पड़ावों में शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम मेरिट में जगह नहीं बना पाते हैं।

विज्ञापन


इस पहल को लेकर आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे, जैसे यूपीएससी प्रतिभा सेतु क्या है? कौन से उम्मीदवार इसका लाभ ले सकेंगे? कौन सी परीक्षाओं को इसमें शामिल किया गया है और कौन सी परीक्षाएं योजना से बाहर हैं? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब...

विज्ञापन

पहले इस योजना के बारे में ताजा जानकारी पढ़ें


आयोग ने एक आधिकारिक नोट में कहा कि प्रतिभा सेतु सत्यापित नियोक्ताओं-मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त निकायों और निजी संगठनों को गैर-अनुशंसित उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया करता है, जो अनुशंसित उम्मीदवारों के समान ही मेधावी होते हैं। साथ ही यह यूपीएससी उम्मीदवारों को परीक्षा से परे चमकने के लिए दूसरा प्रवेश द्वार प्रदान करता है। योजना के तहत सरकार और निजी कंपनियों को उन प्रतिभाओं की जानकारी मिलेगी, जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा के सभी चरण पास किए लेकिन अंतिम मेरिट सूची में जगह बनाने में असफल रहे।

यह भी पढ़ें: जेईई-नीट का दबाव और कोचिंग पर निर्भरता कम करने की दिशा में पहल, नौ सदस्यीय समिति करेगी समीक्षा

यूपीएससी की प्रतिभा सेतु को पहले सार्वजनिक प्रकटीकरण योजना (PDS) के नाम से जाना जाता था। पूर्व में यूपीएससी ने चयनित परीक्षाओं के गैर-अनुशंसित उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक प्रकटीकरण योजना के तहत अपनी वेबसाइट पर जारी की थी। ये वे उम्मीदवार थे जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी लेकिन साक्षात्कार के बाद अनुशंसित नहीं हुए थे।

अब आयोग गैर-अनुशंसित उम्मीदवारों के स्वैच्छिक चयन/भर्ती के लिए संगठन को लॉगिन आईडी प्रदान करेगा। इसके अलावा, निजी संगठन भी आयोग के पोर्टल का इस्तेमाल कर अपने स्वयं के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।





यह भी पढ़ें: आईएएस-आईपीएस नहीं बन पाए तो क्या, अन्य क्षेत्रों में रोजगार दिलाएगा यूपीएससी; शुरू की प्रतिभा सेतू पहल

All You Need to Know About UPSC PRATIBHA Setu: अब जानते हैं कुछ जरूरी सवालों के जवाब

योजना पर आई ताजा जानकारी के बाद कई लोगों के मन में इससे जुड़े कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिनमें कुछ मुख्य सवालों के जवाब यहां दिए गए हैं।
 

क्या है प्रतिभा सेुत का पूरा नाम?

- प्रतिभा का पूरा नाम प्रोफेशनल रिसोर्स एंड टैलेंट इंटीग्रेशन- ब्रिज फॉर हायरिंग एस्पिरेंट्स (PRATIBHA) है।
 

क्या है प्रतिभा सेतु योजना?

- इस योजना के तहत यूपीएससी की आठ परीक्षाओं की अंतिम मेरिट सूची से चूकने वाले प्रतिभाशालियों का विवरण निजि कंपनियों सहित नियोक्ताओं के साथ साझा किया जाएगा। इसकी मदद ये नियोक्ता उचित उम्मीदवार का चुनाव कर सकेंगे। पहले इसे पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम के नाम से जाना जाता था, जिसकी शुरुआत 20 अगस्त 2018 से हुई थी। अब इसका नाम और स्वरूप बदला गया है। 
 

पहले और अब में क्या हुआ बदलाव?

- पहले सिर्फ वेबसाइट पर सूची डालते थे। अब पंजीकृत कंपनियों को लॉग इन आईडी मिलेगा। पोर्टल डैशबोर्ड में नोटिफिकेशन, शॉर्ट लिस्टिंग, सिलेक्शन व रिजेक्शन की सुविधा होगी। 
 

किन उम्मीदवारों को किया जाएगा शामिल?

- इस योजना के तहत नियोक्ताओं के साथ उन प्रतिभावान उम्मीदवारों का डेटा शेयर किया जाएगा, जो सभी चरण पूरे करने के बाद थोड़े से अंतर से चूक गए होंगे। डेटा शेयर करने के लिए उम्मीदवार की सहमति भी ली जाती है।
 

कौन सी परीक्षाएं शामिल?

- अभी केवल आठ परीक्षाएं प्रतिभा सेतु में शामिल हैं। सिविल सेवा, वन सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, संयुक्त रक्षा सेवा, संयुक्त चिकित्सा सेवा, भू-वैज्ञानिक और आर्थिक एवं सांख्यिकी सेवा जैसी परीक्षाओं के उम्मीदवारों का डेटा साझा होगा।
 

कौन सी परीक्षाएं योजना से बाहर हैं?

- एनडीए और एनए इसका हिस्सा नहीं है। सीमित विभागीय परीक्षाएं जैसे सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई, सीआईएसएफ एसी (कार्यकारी) एलडीसीई, एस.ओ./स्टेनो (ग्रेड-बी/ग्रेड-1) एलडीसीई परीक्षाएं भी प्रतिभा सेतु में शामिल नहीं हैं।
 

कंपनियां कैसे रजिस्टर करेंगी?

- कोई भी विधिवत पंजीकृत निजी कंपनी या सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) एपीआई के माध्यम से सत्यापित अपनी कॉर्पोरेट पहचान संख्या (सीआईएन) का उपयोग करके पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है। यह सीआईएन नंबर कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की एपीआई से सत्यापित किया जाएगा।
 

पहली बार किस परीक्षा के उम्मीदवारों की सूची का खुलासा किया गया?

- आयोग ने (पहली बार) संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2017 के उम्मीदवारों की सूची का खुलासा किया था।
 

कौन सी जानकारी की जाएंगी साझा?

- इस पहल के तहत उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, संपर्क विवरण समेत उनका सॉफ्ट बायोडाटा भी उपलब्ध कराया जाएगा।


यह भी पढ़ें: यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा में उत्तर लेखन ही सफलता की चाबी है! जानिए एक्सपर्ट्स की खास सलाह
 

10,000 से ज्यादा उम्मीदवारों का डेटा

यूपीएससी के अनुसार, इस संसाधन में 10,000 से अधिक उम्मीदवारों का डेटा बैंक है। ये वे उम्मीदवार हैं जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा के सभी चरणों को पास कर लिया, लेकिन अंतिम मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाए। लाखों छात्र आयोग की विभिन्न सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed