फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC opened Correction window of Combined Geo- Scientist 2025 post, prelim exam on 9 Feb

Combined Geo- Scientist 2025: संयुक्त भू-वैज्ञानिक पद के लिए खोली सुधार विंडो, 9 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा

Wed, 25 Sep 2024 11:24 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 25 Sep 2024 11:24 AM IST
सार

UPSC Combined Geo- Scientist 2025: यूपीएससी द्वारा भूविज्ञानी, भूभौतिकीविद्, रसायनज्ञ आदि के पद के लिए कुल 85 रिक्तियां निकाली गई थीं। इसके आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए सुधार विंडो खोल दी गई है।

विज्ञापन
UPSC opened Correction window of Combined Geo- Scientist 2025 post, prelim exam on 9 Feb
UPSC Recruitment, यूपीएससी ने खोली सुधार विंडो - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UPSC Combined Geo- Scientist 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 की जारी आधिसूचना के अनुसार 85 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2024 को बंद कर दी गई। आज, बुधवार 25 सितंबर से आवेदन फॉर्म में बदलाव के लिए सुधार विंडो खोल दी गई है। जिन अभ्यर्थियों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए सुधार विंडो 25 सितंबर से 1 अक्तूबर तक खुली रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा तिथि

प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
  • प्रारंभिक परीक्षा- 9 फरवरी, 2025
  • यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा- 21 जून, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी भू वैज्ञानिक चयन प्रक्रिया प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित है। 
  1. प्रारंभिक परीक्षा- 400 अंक
  2. मुख्य परीक्षा- 600 अंक
  3. साक्षात्कार- 200 अंक
उम्मीदवारों को यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक पिछले साल के प्रश्नपत्रों से प्रश्न डाउनलोड करके उनका अभ्यास करना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed